{"_id":"699c786a1f08fdf1e40e819a","slug":"video-rudraprayag-dm-inspected-the-highway-said-remove-debris-from-tilwara-market-before-kedarnath-yatra-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: डीएम ने किया हाईवे का निरीक्षण, कहा- केदारनाथ यात्रा से पहले तिलवाड़ा बाजार से हटाएं मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: डीएम ने किया हाईवे का निरीक्षण, कहा- केदारनाथ यात्रा से पहले तिलवाड़ा बाजार से हटाएं मलबा
आगामी केदारनाथ यात्रा से पहले तिलवाड़ा बाजार में यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एनएच की अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण और सड़क पर पड़े मलवे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। वहीं नगर पंचायत तिलवाड़ा को दुकान की सीमा से बाहर सामग्री रखने वालों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने निरीक्षण के दौरान चल रहे चौड़ीकरण कार्यों और मुआवजा प्राप्त कर चुके भू-स्वामियों द्वारा भूमि खाली करने की स्थिति की समीक्षा की गई। वहीं संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।