{"_id":"6966315c1f2980d0550e8259","slug":"video-a-young-man-was-beaten-to-death-on-suspicion-of-theft-at-a-warehouse-three-suspects-have-been-arrested-and-sent-to-jail-2026-01-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: गोदाम में चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: गोदाम में चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
गायत्री जोशी
Updated Tue, 13 Jan 2026 05:19 PM IST
रुद्रपुर में पुलिस ने ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में हुई पप्पू वर्मा की मौत से पर्दा हटा दिया है। एक गोदाम में घुसने पर तीन युवकों ने उसे चोरी के शव में डंडे से पीट पीटकर मार डाला। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर तीनों को जेल भेज दिया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सोमवार की सुबह डायल 112 पर पुलिस को सूचना मिली कि हनुमान मंदिर ढाल के पास एक व्यक्ति बेसुध पड़ा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। दीपक इंटस्टीज के पास सड़क किनारे व्यक्ति का शव नग्न हालत में मिला। जिसकी पहचान मूलरूप से ग्राम मर्थुवा, सरैय्या, थाना महाराजा गंज, उत्तरप्रदेश व हाल आजादनगर वार्ड तीन निवासी 42 वर्षीय पप्पू वर्मा पुत्र फतेह बहादुर वर्मा के रूप में हुई। मृतक की आंख में चोट के निशान व बाये कंधे और दाहिने हाथ में चोट-रगड़ के निशान थे। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानकर जांच शुरू की। आसपास के फुटेज खंगाले। जिसमें तीन युवक दिखे। पुलिस ने तीनों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि रविवार की रात पप्पू गोदाम में घुसा। जहां फोम की मैट पड़ी थी। चोरी के शव में उन्होंने बास के डंडे से उसकी पिटाई कर दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। इधर, इस मामले में सोमवार की देर शाम मृतक के दामाद पवन कुमार ने तहरीर साैंपी। पुलिस ने मूलरूप से ग्राम डौमेला, थाना मिर्जामुराद, वाराणसी व हाल हनुमान ढाल, शिमला बहादुर, ट्रांजिट कैंप निवासी योगेश पांडे, ग्राम सैमरी, थाना कछुवा बाजार, मिर्जापुर व हाल हनुमान ढाल, शिमला बहादुर, ट्रांजिट कैंप निवासी सुजीत सरोज व ग्राम माधो सिंह, थाना औराई, मिर्जापुर व हाल हनुमान ढाल, शिमला बहादुर, ट्रांजिट कैंप निवासी अबू तालीब को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।