Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Agra Jalesar Bus Union Former President Accused of Extortion Bus Owners Approach Police Commissioner
{"_id":"6965e29b621722df1f046f67","slug":"video-agra-jalesar-bus-union-former-president-accused-of-extortion-bus-owners-approach-police-commissioner-2026-01-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा-जलेसर बस यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पर रंगदारी का आरोप, बस मालिकों ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा-जलेसर बस यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पर रंगदारी का आरोप, बस मालिकों ने पुलिस आयुक्त से की शिकायत
आगरा-जलेसर बस यूनियन के पूर्व अध्यक्ष पर बस मालिकों से हर माह 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगने, विरोध करने पर मारपीट करने और झूठे मुकदमे दर्ज कराने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित बस मालिकों ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
बस मालिकों का कहना है कि वर्ष 2018 से 2022 के बीच धर्मेंद्र चौहान उर्फ गुड्डा आगरा–जलेसर बस यूनियन के अध्यक्ष रहे। आरोप है कि उन्होंने रामबाग चौराहे से जलेसर तक बस संचालन के एवज में प्रत्येक बस से 10 हजार रुपये प्रतिमाह की अवैध वसूली की मांग की। रकम देने से इनकार करने पर रामबाग चौराहे पर बस मालिकों के साथ मारपीट की गई और उनके खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज कराई जाने लगीं।
बस मालिकों का यह भी आरोप है कि वर्तमान अध्यक्ष अमित भारद्वाज द्वारा वसूली का विरोध किए जाने पर उनके खिलाफ भी फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की साजिश भी रची गई है। वर्तमान अध्यक्ष अमित भारद्वाज का कहना है कि उन्होंने बस मालिकों से की जा रही जबरन वसूली का विरोध किया, जिससे नाराज होकर पूर्व अध्यक्ष उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहा है। इससे बस मालिकों में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार मानसिक तनाव में हैं। बस मालिकों ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाते हुए शिकायत की है। पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान का कहना है कि सभी आरोप निराधार है। उल्टा वह अमित भरद्वाज से पीड़ित है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।