{"_id":"67deaae3d16fb2e8dd0e75c4","slug":"video-aaraob-ka-ta-pavaita-ka-eka-hasasa-thhasa-athhakaraya-na-kaya-narakashhanae-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आरओबी के टी-प्वाइंट का एक हिस्सा धंसा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आरओबी के टी-प्वाइंट का एक हिस्सा धंसा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
काशीपुर क्षेत्र का बहुप्रतिक्षित आरओबी का टी प्वाइंट का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से इसकी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवालियां निशान लगने हैं। इस आरओबी पर लगभग सात साल बाद बीते वर्ष मार्च 2024 में इस पर यातायात शुरू हुआ था।
महाराणा प्रताप चौक पर लगभग 56 करोड़ की लागत से नवंबर 2017 आरओबी का निर्माण शुरू हुआ था। जब इस आरओबी का निर्माण शुरू हुआ था, तभी से इसके निर्माण पर सवालियां निशान लगने थे। शहरवासियों का कहना था यह आरओबी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सकेगा। बीते शुक्रवार की देर रात इस आरओबी के टी प्वाइंट का एक बड़ा हिस्सा टूट कर सड़क पर गिर पड़ा, साथ ही ऊपरी हिस्सा भी धंस गया। गनीमत रही इस दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंचें तहसीलदार पंकज चंदौला व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और वाहनों की आरओबी से आवाजाही को बंद करा दिया। शनिवार की सुबह एनएचएआई के इंजीनियरों ने जांच-पड़ताल के बाद हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी है। साथ ही धसे हुए हिस्से पर बैरिकेडिंग करा दी गई है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि दोपहर में एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचेंगे। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फ्लाईओवर के बंद होने से शहर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही है। स्टेशन रोड, आवास विकास मोड़ और चीमा चौराहे पर गाड़ियों की लाइन लगी है। वहीं गिरीताल मोड़ के पास जाम की स्थिति बनी हुई है। यहां पर कोई पुलिसकर्मी या परिवहन टीम मौजूद नहीं है। दरअसल, आरओबी के टी प्वाइंट पर आ रही दरारों के चलते फ्लाईओवर को तीनों तरफ से बंद कर दिया गया है। यहां पर बैरीकेडिंग की हुई है। इस कारण गाड़ियों को नीचे सर्विस लेन से व अन्य मार्गों से निकाला जा रहा है। जिस कारण जाम की स्थिति बन रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।