{"_id":"69c3c55edf636572020c5a85","slug":"video-chhath-puja-will-conclude-today-by-offering-prayers-to-the-rising-sun-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kashipur: आज उगते सूरज को अर्घ्य देकर छठ पूजा का होगा समापन, महादेव नहर में छठ पूजा करने उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: आज उगते सूरज को अर्घ्य देकर छठ पूजा का होगा समापन, महादेव नहर में छठ पूजा करने उमड़े श्रद्धालु
गायत्री जोशी
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:52 PM IST
Link Copied
काशीपुर के बाजपुर रोड के महादेव नहर में सैकड़ों की संख्या में लोग छठ पूजा कर रहे हैं। चार दिवसीय महापर्व का समापन बुधवार की सुबह उगते सूर्य काे अर्घ्य देकर होगा। 36 घंटे तक महिलाएं मनोकामना की पूर्ति के कठोर नियमों के साथ व्रत रखती हैं। छठ पूजा पूर्वांचल कल्याण समिति के डीएन यादव ने बताया कि 22 मार्च से नहाय-खाय से व्रत शुरू हुआ था, जो 25 मार्च को सप्तमी तिथि छठ महापर्व का अंतिम दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन होता है। चैत्र छठ पूजा में भी छठी मैय्या और सूर्य देव की पूजा का विधान है। छठ व्रत बहुत कठिन माना जाता है क्योंकि इसे कठोर नियमों के अनुसार 36 घंटे तक रखा जाता है। छठी मैया की भक्ति में समर्पण, पवित्रता और अनुशासन का विशेष महत्व है। पूर्वांचल कल्याण समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए घाट पर साफ-सफाई की जाती है, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा ना हो सके। वहां पर मनोज गिरी, एसके गिरी, आनंद कुमार, दिलीप कुमार, ब्रज किशोर सिंह, सुभाष यादव आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।