{"_id":"68fcb1b8c71f3b5b9a0d2168","slug":"video-congress-protests-at-the-rudrapur-collectorate-against-arbitrariness-in-paddy-procurement-2025-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: धान खरीद में मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: धान खरीद में मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
धान खरीद में हो रही मनमानी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने रुद्रपुर कलेक्ट्रेट प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के नाम ज्ञापन एडीएम पंकज उपाध्याय को सौंपा। उन्होंने सरकारी क्रय केंद्रों पर होने वाली धान की तौल को चार सौ क्विंटल से बढ़ाकर 10 हजार क्विंटल प्रतिदिन करने की मांग की। शुक्रवार की सुबह किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में कांग्रेसी व किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संभागीय खाद नियंत्रक कुमायूं संभाग की ओर से धान खरीद के लिए कांटे निर्धारित किए गए हैं। धान की लिमिट अधिकांश खरीद केंद्रों पर पूरी हो चुकी है औैर किसान दर-दर भटक रहा है। धान केंद्र की लिमिट प्रत्येक केंद्रों पर 10 हजार क्विंटल प्रतिदिन किया जाए ताकि किसान को धान तुलाई में परेशानी ना हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।