{"_id":"689b2d4022fb4bd3f30a956e","slug":"video-on-international-youth-day-judicial-employees-gave-the-message-of-environmental-protection-by-marching-on-foot-in-rudrapur-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर न्यायिक कर्मियों ने पैदल मार्च कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर न्यायिक कर्मियों ने पैदल मार्च कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
रुद्रपुर में जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिकंद कुमार त्यागी के नेतृत्व में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर न्यायाधीश और कर्मचारियों ने आवास से अपने कार्यस्थल तक पैदल चलकर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया है। इसके साथ ही जनपद के बाहय न्यायालयों के द्वारा भी युवा दिवस मनाया गया। जिला न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में पौधारोपण किया व पर्यावरण संतुलन के लिए युवाओं व जनता से पैदल चलने व साइकिल का उपयोग करने की अपील की, ताकि कार्बन उत्सर्जन को कम कर पर्यावरण संतुलन को बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सभी लोग ध्वनि, वायु प्रदुषण कम करने व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर एक बेहतर राष्ट्र एवं भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।