फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The Old NH from Khatima intersection to Tharu Vikas Bhawan will be widened.

Video: खटीमा चौराहे से थारू विकास भवन तक चौड़ा होगा ओल्ड एनएच

Wed, 04 Nov 2026 12:47 PM IST
Arvind Kumar अरविंद कुमार
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:47 PM IST
The Old NH from Khatima intersection to Tharu Vikas Bhawan will be widened.
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 14.97 करोड़ रुपये की लागत से खटीमा चौराहे से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण का स्थानीय लोगों के अलावा कुमाऊं मंडल के सभी जिलों के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के नागरिकों को भी सीधा लाभ मिलेगा। सितारगंज मार्ग स्थित राणा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में पंडित संतोष जोशी ने भूमि पूजन करवाया। सड़क परियोजना का शिलान्यास कर मुख्यमंत्री धामी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सितारगंज मार्ग के चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, बाजार वासियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मझोला,चकरपुर, झनकट, मेलाघाट के साथ ही लोहाघाट,चंपावत, पिथौरागढ़, धारचूला से लेकर पड़ोसी देश नेपाल से आने-जाने वाले लोगों को भी इस सड़क का सीधा लाभ मिलेगा। इससे सितारगंज मार्ग में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा में डिग्री कॉलेज में नई कक्षाओं और ब्लॉकों के निर्माण के साथ ही आईटीआई और बालिका विद्यालयों का आधुनिकीकरण किया जा चुका है। प्रतापपुर से नानकमत्ता और टनकपुर से खटीमा तक सड़कों का चौड़ीकरण किया रहा है। खेतलसंड़ा खाम में पुल का निर्माण होगा। किसानों के लिए शुगर फैक्ट्री का सुचारू संचालन, समय पर गन्ने की पेराई और गन्ने के भुगतान को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के साथ ही ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और भारमल बाबा मंदिर आदि का सौंदर्यीकरण किया गया है। खटीमा में ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। वहां पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, दायित्वधारी मोहनी पोखरिया, रंजीत नामधारी, कैप्टन गंभीर धामी, संतोष गौरव, किशन सिंह किन्ना,सतीश भट्ट, कामिल खान, विनीता सक्सेना, विमला मुडेला, माया जोशी, भागीरथी खोलिया, अमित जोशी, प्रकाश तिवारी, रामू भारती, वरुण अग्रवाल, नंदन खड़ायत, प्रमोद गड़कोटी, दिनेश अग्रवाल, हिमांशु बिष्ट, रंदीप पोखरिया, नवीन बोरा, रमेश ढींगरा, अमित पांडेय, रमेश जोशी, पूरन बोरा आदि थे। --- सीएम बोले, खटीमा से मेरा रिश्ता मां-बेटे जैसा पवित्र... खटीमा। मुख्यमंत्री धामी ने जनता के अपार स्नेह और अपनत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि खटीमा के साथ उनका रिश्ता केवल एक जनप्रतिनिधि या चुनाव क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मां-बेटे के पवित्र रिश्ते जैसा अनंत और अटूट है। जनता का यही आशीर्वाद उन्हें बिना थके और बिना रुके निरंतर प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा और ताकत देता है। --- चौराहे से कार्यक्रम स्थल तक पैदल पहुंचे सीएम धामी खटीमा। मुख्यमंत्री धामी खटीमा चौराहे से राणा मार्केट स्थित कार्यक्रम स्थल तक पैदल चलकर पहुंचे, इस दौरान सितारगंज मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: डेढ़ करोड़ की चरस संग महिला गिरफ्तार, प्रेमी जेल में

04 Nov 2026

शटडाउन के बावजूद चालू हुई 11 हजार की लाइन, करंट से प्राइवेट लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा

04 Nov 2026

भोजपुरी सुरों से गुलजार हुई दशहरा मेले की सांस्कृतिक एकादशी

03 Nov 2026

Meerut: बुढ़ाना गेट चौकी के पास चल रहा था मिनी कसीनो, 26 गिरफ्तार, करीब 5 लाख कैश बरामद, जुआरियों ने पुलिस से की हाथापाई

03 Nov 2026

Meerut: पीवीवीएनएल में हुई जनसुनवाई में आई 22 शिकायतें, अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई के दिये निर्देश

03 Nov 2026
विज्ञापन

Meerut: अलेक्जेंडर क्लब में योगांजलि की मासिक सभा में धूमधाम से मनाया गया दिवाली उत्सव, महिलाओं ने खेला डांडिया

03 Nov 2026

यूपी चुनाव: अखिलेश बोले- सीटों की संख्या में मत उलझिए, जीतिए और सीट पाइए

03 Nov 2026
विज्ञापन

Meerut: द ग्रैंड सोसाइटी में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव

03 Nov 2026

Meerut: दिपावली के मौके पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजी दुकानें, खरीदारी के लिए लोगों में उत्साह

03 Nov 2026

वाराणसी: डालमंडी सड़क चौड़ीकरण पर क्या बोले अखिलेश यादव ?

03 Nov 2026

वाराणसी: अखिलेश यादव ने पीड़ित महिला को दी एक लाख रुपये की आर्थिक मदद

03 Nov 2026

होशियारपुर में पूर्व मंत्री के घर ईडी की रेड खत्म, 40 घंटे तक खंगाले रिकॉर्ड

गाजीपुर: 16 लीटर अवैध शराब के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार

03 Nov 2026

फरीदाबाद: राजा नाहर सिंह स्टेडियम का निर्माण कार्य अधूरा, फैंस को करना होगा अभी और इतना इंतजार

03 Nov 2026

चंदौली: अखबार में लपेटकर, पर्स और कपड़ों में छिपाकर बिहार पहुंचाते थे शराब; 18 महिलाओं समेत 33 गिरफ्तार

03 Nov 2026

चंदौली: लाई-चूड़ा की दुकान की आड़ में चल रहा था पटाखों का गोदाम, 525 किलो पटाखे बरामद

03 Nov 2026

कानपुर: पुलिस पिकेट के पास व्यापारी की कार से 90 हजार रुपये का बैग ले उड़े स्कूटी सवार

03 Nov 2026

गुरुग्राम: चार नवंबर से शुरू होगी राज्य स्तरीय स्केट हॉकी प्रतियोगिता

03 Nov 2026

एमपी: पुणे से सतना लौटा था दंपती, डेंगू ने ली पति की जान; सात माह की गर्भवती पत्नी सदमे में

03 Nov 2026

हनुमान जयंती पर सप्त शुद्धि, अथर्वशीर्ष महा गणपति हवन के साथ पंच दिवसीय अनुष्ठान शुरू

03 Nov 2026

पलवल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 645 बिना नंबर प्लेट वाहनों के चालान

03 Nov 2026

थोरा गांव का रास्ता कीचड़ से बदहाल

03 Nov 2026

गुरुग्राम में चार नवंबर से शुरू होगी राज्य स्तरीय स्केट हॉकी प्रतियोगिता

03 Nov 2026

फरीदाबाद: एनआईटी 5 में गंदगी और तारों की समस्या से परेशान लोग

03 Nov 2026

एएमयू छात्रसंघ चुनाव अध्यक्ष पद प्रत्याशी नोमान अशरफ से बातचीत

03 Nov 2026

श्रीगंगानगर में कारोबारियों से मांगे 5-5 करोड़ रुपये, लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी से हड़कंप | राजस्थान

03 Nov 2026

दिवाली पर कानपुर को बड़ी राहत, 7 दिन 4 जगह मुफ्त पार्किंग

03 Nov 2026

श्रौत महोत्सव का समापन: प्रीतम भरतवाण के गीतों पर झूमे दर्शक

03 Nov 2026

काशी में अखिलेश का भाजपा पर निशाना, बोले- मां गंगा ने समाजवादियों को दिया आशीर्वाद

03 Nov 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय में कल 'अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' के नारे गूंजेंगे

03 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed