सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   World ›   Iran-Israel War: Did Iran attack America's USS Abraham Lincoln?

Iran-Israel War: ईरान ने किया अमेरिका के USS अब्राहम लिंकन पर हमला?

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Fri, 13 Mar 2026 07:55 PM IST
Iran-Israel War: Did Iran attack America's USS Abraham Lincoln?
क्या ईरान ने अमेरिका की समुद्री ताकत को चुनौती दे दी है? क्या दुनिया के सबसे ताकतवर युद्धपोतों में से एक को निशाना बनाया गया? या फिर यह सिर्फ दावों और इनकार की जंग है?

पश्चिम एशिया से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने वैश्विक सुरक्षा समीकरणों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी नौसेना के शक्तिशाली विमानवाहक पोत USS Abraham Lincoln को मिसाइल और ड्रोन हमले से निशाना बनाया है।

ईरान का कहना है कि इस हमले के बाद अमेरिकी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को खाड़ी के जलक्षेत्र से पीछे हटना पड़ा। लेकिन अमेरिका ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। अमेरिकी सेना की मध्य कमान United States Central Command का कहना है कि USS Abraham Lincoln पूरी तरह सुरक्षित है और अपना मिशन जारी रखे हुए है।

ऐसे में सवाल यही है क्या यह सिर्फ मनोवैज्ञानिक युद्ध है या पश्चिम एशिया में किसी बड़े टकराव की आहट?

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी नौसेना के शक्तिशाली युद्धपोत USS Abraham Lincoln को मिसाइल और ड्रोन हमले से निशाना बनाया है। हालांकि अमेरिका ने ईरान के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।

आईआरजीसी के अनुसार, यह हमला ओमान के जलक्षेत्र में किया गया, जो ईरान की समुद्री सीमा से लगभग 340 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। ईरान का कहना है कि उसकी एक सटीक बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले ने अमेरिकी युद्धपोत को निशाना बनाया, जिसके बाद वह काम करने की स्थिति में नहीं रहा और उसे खाड़ी क्षेत्र से पीछे हटना पड़ा।

ईरान के सरकारी मीडिया ने भी इस हमले का जिक्र करते हुए दावा किया कि हमले के बाद अमेरिकी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को पीछे हटना पड़ा। हालांकि इन दावों के समर्थन में अब तक कोई ठोस सबूत या तस्वीरें जारी नहीं की गई हैं।

दूसरी ओर, अमेरिकी सेना ने ईरान के इन आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया है। अमेरिकी सेना की मध्य कमान United States Central Command यानी सेंटकॉम ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि USS Abraham Lincoln पूरी तरह सुरक्षित है और अपने मिशन पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। सेंटकॉम ने युद्धपोत की एक ताजा तस्वीर भी साझा की और कहा कि अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में लगातार योगदान दे रहा है।

अगर ईरान का दावा सही साबित होता है तो यह अमेरिका के लिए बड़ा झटका माना जाएगा। इसकी वजह यह है कि USS Abraham Lincoln अमेरिकी नौसेना के सबसे ताकतवर और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण युद्धपोतों में से एक है। यह निमित्ज़ श्रेणी का पांचवां परमाणु ऊर्जा से चलने वाला विमानवाहक पोत है, जिसे अमेरिकी नौसेना में 1989 में शामिल किया गया था।

करीब 97 हजार टन वजनी यह विशाल युद्धपोत लगभग 1092 फीट लंबा है और इसकी फ्लाइट डेक करीब 4.5 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। इस पोत पर एक साथ लगभग 90 लड़ाकू विमान तैनात किए जा सकते हैं, जिनमें आधुनिक स्टील्थ फाइटर जेट F‑35C Lightning II भी शामिल हैं।

इस युद्धपोत पर करीब 5 हजार से ज्यादा नौसैनिक, मरीन और अन्य क्रू सदस्य तैनात रहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इतना बड़ा होने के कारण इस जहाज के भीतर कई सुविधाएं मौजूद हैं जैसे अस्पताल, फायर स्टेशन, लाइब्रेरी, जनरल स्टोर, टीवी और रेडियो स्टेशन, यहां तक कि इसका अपना अखबार भी होता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इस तरह के दावे और जवाबी बयान स्थिति को और अधिक संवेदनशील बना सकते हैं। फिलहाल दोनों देशों के दावों के बीच सच्चाई क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इतना तय है कि खाड़ी क्षेत्र में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

LPG Gas-Oil Crisis: क्यों बांग्लादेश को डीजल दे रहा भारत? India-Bangladesh Oil Deal

12 Mar 2026

West Asia Crisis: इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच शहबाज सरकार ने क्यों उतारी पाकिस्तानी नौसेना?

10 Mar 2026

Trump Putin Phone Call: ट्रंप-पुतिन की फोन पर क्या हुई बात, रुक जाएगा ईरान-इस्राइल युद्ध?

10 Mar 2026

US Israel Iran War: ईरान के खिलाफ जंग में उतरेगा पाकिस्तान? आसिम मुनीर और सऊदी रक्षा मंत्री के बीच हुई बैठक

07 Mar 2026

Iran के इस कदम से Oil Trade पर आया बड़ा खतरा!

05 Mar 2026
विज्ञापन

ईरान जंग के बीच US ने टेस्ट की डूम्सडे मिसाइल!

05 Mar 2026

Iran Israel War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर पर क्यों भड़के डोनाल्ड ट्रंप?

02 Mar 2026
विज्ञापन

US Israel Iran conflict update: ट्रंप ने बताया ईरान में क्या-क्या हुआ तबाह?

02 Mar 2026

Iran Israel War: खामनेई की मौत के बाद अलर्ट पर उत्तर प्रदेश, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई!

02 Mar 2026

Israel Missile Attack on Iran: खामेनेई समेत कई ईरानी नेता मारे गए, अब ट्रंप-नेतन्याहू ने कर दी पुष्टि!

01 Mar 2026

Israel Missile Attack on Iran: इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का दावा मारे गए अयातुल्ला अली खामेनेई

01 Mar 2026

Israel Missile Attack on Iran: ईरान-इस्राइल जंग से मची अफरा-तफरी, दुबई एयरपोर्ट अनिश्चितकाल के लिए बंद!

01 Mar 2026

Israel Missile Attack on Iran: ईरान में हमलों से 201 लोगों की मौत, बातचीत को हुआ तैयार!

01 Mar 2026

Cargo Plane Crashes in Bolivia: बोलिविया में नोटों से भरा विमान हाईवे पर क्रैश!

28 Feb 2026

Trump On Pakistan-Afghanistan Conflict: पाक-अफगानिस्तान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा एलान!

28 Feb 2026

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ कर दिया खुली जंग का एलान!

27 Feb 2026

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध के पीछे ट्रंप का हाथ? पुतिन के 'गुरु' का दावा!

27 Feb 2026

ट्रंप ने वैश्विक टैरिफ 10% से बढ़ाकर किया 15%

22 Feb 2026

US Supreme Court on Trump Tariff: इंडिया पर भी लगेगा ट्रंप का 10% एक्स्ट्रा टैरिफ?

21 Feb 2026

US Supreme Court on Trump Tariff: ट्रंप ने किया सभी देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ का लगाने का एलान

21 Feb 2026

US Supreme Court on Trump Tariff: ट्रंप टैरिफ पर कोर्ट में क्या बोले जज, क्यों आया भारत का नाम?

21 Feb 2026

US Supreme Court on Trump Tariff: कोर्ट के फैसले पर ट्रंप का बैकअप प्लान तैयार!

21 Feb 2026

India Russian Oil Purchasing: भारत का रूस से तेल खरीद जारी, रूसी मंत्री ने ट्रंप को दिया जवाब!

19 Feb 2026

Imran Khan Health Row: क्या इमरान खान की हत्या की साजिश रच रहे आसिम मुनीर और मोहसिन नकवी?

18 Feb 2026

Tarique Rahman Salary: तारिक रहमान को कितनी मिलेगी सैलरी? बांग्लादेश के PM को मिलेंगी ये सुविधाएं

17 Feb 2026

Tarique Rahmans Swearing-in Ceremony: क्या पीएम मोदी ढाका जाएंगे?

15 Feb 2026

Tarique Rahman Oath Ceremony: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण से पहले BNP का बड़ा एलान, चुनाव जीतने पर कही बड़ी बात

14 Feb 2026

Bangladesh Elections Results 2026: BNP नेता ने भारत से की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग

14 Feb 2026

Bangladesh Election Results 2026: कौन हैं तारिक रहमान जो बन सकते हैं बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री?

13 Feb 2026

Turkey Parliament Fight Viral Video: तुर्किये की संसद में सांसदों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

12 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed