सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   World ›   US Supreme Court on Trump Tariff: Will Trump's 10% extra tariff be imposed on India too?

US Supreme Court on Trump Tariff: इंडिया पर भी लगेगा ट्रंप का 10% एक्स्ट्रा टैरिफ?

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Sat, 21 Feb 2026 04:33 AM IST
US Supreme Court on Trump Tariff: Will Trump's 10% extra tariff be imposed on India too?
अमेरिकी राजनीति में टैरिफ को लेकर घमासान और तेज हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद कड़े तेवर दिखाते हुए सभी देशों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त वैश्विक टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि वह धारा 122 के तहत नया कार्यकारी आदेश आज ही साइन करेंगे और यह टैरिफ पहले से वसूले जा रहे सामान्य शुल्कों के अतिरिक्त होगा।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब 20 फरवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के व्यापक वैश्विक टैरिफ को असंवैधानिक करार दिया था। अदालत ने कहा था कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर टैरिफ लगाए। इस फैसले को ट्रंप ने निराशाजनक बताते हुए कहा कि उनकी दलीलों को ठीक से नहीं सुना गया। उन्होंने कुछ जजों के रवैये पर भी सवाल उठाए और कहा कि अदालत का फैसला अमेरिका के हित में नहीं है।

धारा 122 और 301 के तहत नई रणनीति

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वह 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 122 का इस्तेमाल करेंगे, जो असंतुलित व्यापार की स्थिति में सीमित अवधि के लिए टैरिफ लगाने की अनुमति देती है। इसके साथ ही प्रशासन धारा 301 समेत अन्य प्रावधानों के तहत जांच प्रक्रियाएं शुरू कर रहा है, ताकि अमेरिका को कथित अनुचित व्यापारिक नीतियों से बचाया जा सके।

राष्ट्रपति ने दोहराया कि उनका लक्ष्य “अमेरिका को फिर से महान बनाना” है और इसके लिए सख्त व्यापार नीति जरूरी है। उनके मुताबिक टैरिफ अमेरिकी उद्योगों और श्रमिकों की रक्षा का मजबूत हथियार है। उन्होंने कहा कि अगर एक रास्ता बंद होता है तो उनके पास अन्य विकल्प मौजूद हैं।

भारत के साथ डील पर क्या असर?

ट्रंप ने साफ कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद भारत 18 प्रतिशत टैरिफ का भुगतान करता रहेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका-भारत अंतरिम व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं होगा। इस समझौते के तहत वॉशिंगटन ने टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया था, जबकि नई दिल्ली ने अमेरिकी वस्तुओं पर शून्य टैरिफ लगाने पर सहमति दी।

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “कुछ नहीं बदलेगा। वे टैरिफ का भुगतान करेंगे और हम कोई टैरिफ नहीं देंगे। यह पहले की स्थिति का उलट है।” उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि यह अमेरिका के लिए एक न्यायपूर्ण समझौता है।

भारत-पाकिस्तान संदर्भ में बड़ा दावा

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने वैश्विक टैरिफ का इस्तेमाल भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकने के लिए किया। उनके मुताबिक, टैरिफ के जरिए उन्होंने अब तक आठ युद्ध समाप्त किए, जिनमें भारत-पाकिस्तान जैसी “न्यूक्लियर स्थिति” भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि इन कदमों से लाखों लोगों की जान बची और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत हुई।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी नाराजगी दोहराते हुए ट्रंप ने कहा कि कुछ न्यायाधीशों में देशहित में सही निर्णय लेने का साहस नहीं था। अब नजर इस बात पर है कि नया कार्यकारी आदेश कानूनी चुनौती का सामना कैसे करेगा और वैश्विक व्यापार पर इसका क्या असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

India Russian Oil Purchasing: भारत का रूस से तेल खरीद जारी, रूसी मंत्री ने ट्रंप को दिया जवाब!

19 Feb 2026

Imran Khan Health Row: क्या इमरान खान की हत्या की साजिश रच रहे आसिम मुनीर और मोहसिन नकवी?

18 Feb 2026

Tarique Rahman Salary: तारिक रहमान को कितनी मिलेगी सैलरी? बांग्लादेश के PM को मिलेंगी ये सुविधाएं

17 Feb 2026

Tarique Rahmans Swearing-in Ceremony: क्या पीएम मोदी ढाका जाएंगे?

15 Feb 2026

Tarique Rahman Oath Ceremony: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण से पहले BNP का बड़ा एलान, चुनाव जीतने पर कही बड़ी बात

14 Feb 2026
विज्ञापन

Bangladesh Elections Results 2026: BNP नेता ने भारत से की शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग

14 Feb 2026

Bangladesh Election Results 2026: कौन हैं तारिक रहमान जो बन सकते हैं बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री?

13 Feb 2026
विज्ञापन

Turkey Parliament Fight Viral Video: तुर्किये की संसद में सांसदों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

12 Feb 2026

Japan Electon: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने चुनावों में दर्ज की शानदार जीत,पीएम मोदी ने दी बधाई

09 Feb 2026

US Invited India to Join Pax Silica: इंडिया-अमेरिका ट्रेड डील के बाद US ने भारत को भेजा ये खास न्योता

08 Feb 2026

India-Malaysia Ties: भारत-मलयेशिया के बीच हुए कौन-कौन से समझौते?

08 Feb 2026

US-Iran Nuclear Talks: खामेनेई को ट्रंप की आखिरी वार्निंग?

07 Feb 2026

India US Trade Deal: ट्रेड डील में भारत के किन वस्तुओं पर लगा 0% टैरिफ?

07 Feb 2026

Iran-US Tension: ईरान की IRGC ने तैनात की खोर्रमशहर-4, निशाने पर US समेत Middle East के ये शहर!

06 Feb 2026

Donald Trump Angry On Women Reporter: एपस्टीन फाइल्स पर पूछा सवाल तो महिला पत्रकार पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

05 Feb 2026

Russia Reacts on India America Deal: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की डील के बाद रूस की पहली प्रतिक्रिया

India-US Trade Deal: पीएम मोदी-ट्रंप की कॉल पर क्या हुई बात, ट्रेड डील पर कैसे बनी सहमति?

03 Feb 2026

India-US Trade Deal: भारत और US के बीच ट्रेड डील पर बन गई है बात?

03 Feb 2026

Trump Reduces Tariff on India: अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया

03 Feb 2026

Budget 2026: बजट से चीन, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को लगा झटका!

01 Feb 2026

Iran-US Tension: US ने कर ली ईरान पर हमले की तैयारी? खमेनेई भी तैयार!

30 Jan 2026

India to Enter Pax Silica: पैक्स सिलिका में होगी भारत की एंट्री?

30 Jan 2026

US vs Iran: क्या अमेरिका-ईरान विवाद में UAE ने बदल दिया पूरा गेम? | Amar Ujala | World

27 Jan 2026

Republic Day 2026: भारत-यूरोपीय संघ के बीच बड़ा समझौता, पीएम मोदी और उर्सुला वॉन के बीच क्या डील हुई?

US-India Trade Deal: ट्रंप नहीं चाहते भारत के साथ व्यापार समझौता?

26 Jan 2026

World: शेख हसीना के एक भाषण से हिला बांग्लादेश? | India-Bangladesh News | Amar Ujala

26 Jan 2026

US-Greenland Row: क्या ग्रीनलैंड खरीद सकते हैं ट्रंप? जानिए क्या कहता है अंतर्राष्ट्रीय कानून

25 Jan 2026

America Minneapolis Protest: संविधान या सत्ता? नर्स की मौत से अमेरिका में राजनीतिक भूचाल, टेंशन में ट्रंप!

US-Iran Tension: क्या ट्रंप के डर से बंकर में छिपे खामेनेई, किसे दी ईरान की कमान?

25 Jan 2026

America-Iran War: ईरान-अमेरिका के बीच होगा दुनिया का सबसे खतरनाक युद्ध? ट्रंप ने इस रास्ते से भेजी फौज

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed