फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   complaint was filed against Virat Kohli holding him responsible for the Bengaluru stampede details

Virat Kohli: बंगलूरू भगदड़ मामले में फंसे कोहली, सामाजिक कार्यकर्ता ने विराट के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Fri, 06 Jun 2025 09:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 06 Jun 2025 09:03 PM IST
सार

पुलिस सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता वेंकटेश की शिकायत पर फिलहाल कोहली के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन
complaint was filed against Virat Kohli holding him responsible for the Bengaluru stampede details
विराट कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी बंगलूरू भगदड़ मामले में फंसते दिखाई दे रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता एच.एम वेंकटेश ने कोहली को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरसीबी ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। यह इस फ्रेंचाइजी का पहला आईपीएल खिताब था जिसके बाद बंगलूरू में जश्न मनाने का फैसला किया गया था।
विज्ञापन

फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं 
पुलिस सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता वेंकटेश की शिकायत पर फिलहाल कोहली के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वेंकटेश ने कोहली को आरसीबी की खिताबी जीत के दौरान मची भगदड़ के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बंगलूरू में बुधवार को आरसीबी की जीत का जश्न मनाया गया था। इसके लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया, लेकिन ज्यादा भीड़ आने के कारण स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई और इसमें 11 लोगों की मौत हुई थी और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरसीबी पर दर्ज कराई थी प्राथमिकी
इससे पहले, वेणु नामक पीड़ित ने कब्बन पार्क पुलिस थाने में आरसीबी और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी और भगदड़ के लिए इन्हें जिम्मेदार ठहराया है। इससे पहले, कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को आरसीबी, इवेंट मैनेजमेंट फर्म डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और केएससीए के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ हाईकोर्ट की शरण में पहुंचा था और उन्होंने कोर्ट से चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले में दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की थी। केएससीए को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

जीत का जश्न मातम में बदला
आरसीबी फ्रेंचाइजी ने घरेलू प्रशंसकों के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने का फैसला किया था। आईपीएल 2025 की चैंपियन आरसीबी की टीम बुधवार को अहमदाबाद से बंगलूरू पहुंची। बंगलूरू पहुंचने पर चैंपियन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। बंगलूरू एयरपोर्ट से लेकर टीम होटल और कर्नाटक विधानसौधा के बाहर तक प्रशंसकों का भारी हुजूम लगा रहा। कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बंगलूरू एयरपोर्ट पर आईपीएल की विजेता टीम आरसीबी का स्वागत किया। आरसीबी के खिलाड़ियों का विधानसौधा में सम्मान किया गया जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्यपाल थावर चंद गहलोत भी मौजूद रहे। आरसीबी की टीम इसके बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम गई, लेकिन कार्यक्रम से पहले ही वहां भगदड़ मच गई।

केएससीए ने मांगी थी अनुमति?
बंगलूरू में पिछले दिनों हुई भगदड़ में नई जानकारी सामने आई है। केएससीए ने विधानसौधा में आरसीबी के आईपीएल ट्रॉफी समारोह के लिए अनुमति मांगी थी। इस बात की पुष्टि राज्य सरकार को भेजे गए एक पत्र से हुई है। केएससीए द्वारा तीन जून को राज्य सरकार को लिखे गए पत्र से पता चलता है कि राज्य क्रिकेट संघ ने डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के लिए विधानसौधा में समारोह के लिए अनुमति मांगी थी। केएससीए ने कहा कि संबंधित कंपनी इस आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed