सब्सक्राइब करें

आर्टेमिस II की ऐतिहासिक सफलता: ओरियन कैप्सूल से मुस्कुराते हुए बाहर आए चारों अंतरिक्ष यात्री; देखें तस्वीरें

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Dubey Updated Sat, 11 Apr 2026 09:28 AM IST
सार

नासा का आर्टेमिस II मिशन सफल रहा, जिसमें चार अंतरिक्ष यात्री 10 दिन की यात्रा के बाद सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे। प्रशांत महासागर में सफल लैंडिंग के साथ यह मिशन गहरे अंतरिक्ष में मानव वापसी की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जो भविष्य के चंद्र अभियानों का रास्ता तैयार करेगा।

विज्ञापन
Artemis II's historic success: All four astronauts emerge smiling from the Orion capsule
आर्टेमिस ।। मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया - फोटो : X (@NASA)
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का आर्टेमिस ।। मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस मिशन में शामिल चारों अंतरिक्ष यात्री रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसेन करीब 10 दिन की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा पूरी करने के बाद सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए।
Trending Videos
Artemis II's historic success: All four astronauts emerge smiling from the Orion capsule
आर्टेमिस ।। मिशन - फोटो : X (@NASA)

प्रशांत महासागर में हुई लैंडिंग

अंतरिक्ष यात्रियों की यह ऐतिहासिक वापसी प्रशांत महासागर में सैन डिएगो के तट के पास हुई। ओरियन अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश के बाद पैराशूट सिस्टम की मदद से समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के तुरंत बाद रिकवरी टीम मौके पर पहुंची और एक विस्तृत प्रक्रिया के बाद सभी अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें लेने के लिए सेना का हेलीकॉप्टर पहुंचा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Artemis II's historic success: All four astronauts emerge smiling from the Orion capsule
आर्टेमिस ।। मिशन - फोटो : X (@NASA)

अंतरिक्ष यात्रियों की होगी जरूरी स्वास्थ्य जांच

नासा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि चारों अंतरिक्ष यात्रियों को सफलतापूर्वक ओरियन यान से बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें अमेरिकी नौसेना के जहाज यूएसएस जॉन पी. मुर्था पर ले जाया गया है। यहां से उन्हें चिकित्सा कक्ष में ले जाकर मिशन के बाद जरूरी स्वास्थ्य जांच की जाएगी। जहाज के डेक पर अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच और विक्टर ग्लोवर के चेहरे पर मिशन की सफलता की खुशी साफ झलक रही थी।
Artemis II's historic success: All four astronauts emerge smiling from the Orion capsule
आर्टेमिस ।। मिशन - फोटो : X (@NASA)

नासा के अंतिरक्ष यात्री क्रिस ने क्या बताया?

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद नासा के अंतरिक्ष यात्री क्रिस विलियम्स ने भी इस ऐतिहासिक पल को देखा। उन्होंने बताया कि पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते समय ओरियन मॉड्यूल की तेज रोशनी और उसके पीछे छूटी चमकदार लकीर स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जो इस मिशन की भव्यता को दर्शाती है।
विज्ञापन
Artemis II's historic success: All four astronauts emerge smiling from the Orion capsule
आर्टेमिस ।। मिशन - फोटो : X (@NASA)

मिशन से जुड़ी खास बात

पृथ्वी पर लौटने से पहले नासा ने बताया था कि यह दल लगभग 6 लाख 90 हजार मील की लंबी यात्रा पूरी कर चुका है और अब पृथ्वी के करीब पहुंच रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed