फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Colombia Earthquake: Powerful 7.4-Magnitude Quake Strikes, Tremors Felt in Bogota

Earthquake: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, इक्वाडोर तक महसूस हुए तेज झटके; कहां था केंद्र?

Mon, 10 Aug 2026 06:32 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबिया Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 10 Aug 2026 06:32 PM IST
सार

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। EMSC के मुताबिक भूकंप 115 किलोमीटर की गहराई में आया। राजधानी बोगोटा समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए। आखिर भूकंप की तीव्रता कितनी थी? झटके किन इलाकों तक पहुंचे? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Colombia Earthquake: Powerful 7.4-Magnitude Quake Strikes, Tremors Felt in Bogota
भूकंप - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

कोलंबिया में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.4 थी और इसका केंद्र 115 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, कोलंबिया की भूवैज्ञानिक सेवा ने इसकी प्रारंभिक तीव्रता 6.7 बताई है। भूकंप के झटके राजधानी बोगोटा समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। जिसके झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर तक महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपने घरों व इमारतों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन


क्या 115 किलोमीटर की गहराई में आया भूकंप?
EMSC के मुताबिक, कोलंबिया में आए भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई और यह 115 किलोमीटर की गहराई में आया। दोनों एजेंसियों के अनुसार, भूकंप का केंद्र सैन जोस डेल पालमार में था। यह इलाका कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।
विज्ञापन


भूकंप के झटकों की जानकारी कई इलाकों से सामने आई है। हालांकि, कोलंबिया की भूवैज्ञानिक सेवा ने भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.7 बताई है। दोनों एजेंसियों के शुरुआती आंकड़ों में भूकंप की तीव्रता को लेकर अंतर सामने आया है। अधिकारियों की ओर से तत्काल किसी तरह के नुकसान या लोगों के घायल होने की सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed