{"_id":"69c6da58589c79bc9e0d2246","slug":"five-women-ministers-assume-key-portfolios-in-pm-balen-s-15-member-cabinet-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल की राजनीति में नया इतिहास: पीएम बालेंद्र की कैबिनेट में 33% महिलाएं, पांच महिला मंत्रियों को अहम जिम्मा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल की राजनीति में नया इतिहास: पीएम बालेंद्र की कैबिनेट में 33% महिलाएं, पांच महिला मंत्रियों को अहम जिम्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: Pavan
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
सार
नेपाल में नए प्रधानमंत्री के तौर बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को शपथ ली। उसके कैबिनेट में 15 मंत्री शामिल हैं, जिसमें पांच महिलाएं हैं। नेपाल के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को कैबिनेट में शामिल किया गया है, जिसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
बालेंद्र शाह ने पीएम पद की शपथ ली
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
विस्तार
नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को 15 सदस्यों वाली नई कैबिनेट का गठन किया। इस कैबिनेट की सबसे बड़ी खास बात यह रही कि इसमें पांच महिला मंत्रियों को शामिल किया गया है, जो कुल कैबिनेट का लगभग 33 प्रतिशत है। इसे नेपाल के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें - ईरान के खिलाफ अमेरिका की खास रणनीति: रुबियो का दावा- जमीन पर नहीं उतारनी पड़ेगी सेना, बताया कब खत्म होगी जंग?
किन महिला मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी?
नई कैबिनेट के सभी मंत्रियों को राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिन महिला मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है, उनमें निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय, प्रतिभा रावल को संघीय मामलों, सामान्य प्रशासन और सहकारिता मंत्रालय, सोबिता गौतम को कानून और न्याय मंत्रालय और सीता बडी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है।
क्या कहता है नेपाल का संविधान?
नेपाल के संविधान में पहले से ही यह प्रावधान है कि हर सरकारी संस्था, संसद और कैबिनेट में कम से कम 33 प्रतिशत महिलाओं को जगह मिलनी चाहिए। लेकिन अब तक इस नियम को पूरी तरह लागू नहीं किया गया था। पहले की सरकारों में आमतौर पर सिर्फ 1 या 2 महिलाएं ही मंत्री बनती थीं।
बालेंद्र शाह ने पेश की एक मिसाल
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार पीएम बालेंद्र शाह की कैबिनेट ने इस नियम को सही तरीके से लागू करते हुए एक मिसाल पेश की है। वरिष्ठ वकील और संवैधानिक विशेषज्ञ दिनेश त्रिपाठी ने इसे बेहद सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे सरकार ज्यादा समावेशी बनी है और महिलाओं को बराबरी का मौका मिला है।
यह भी पढ़ें - Iran War: ईरान का दावा- परमाणु ठिकानों को बनाया गया निशाना; इस्राइल बोला- सैन्य कार्रवाई को और तेज करेंगे
नेपाल के 47वें पीएम बने बालेंद्र शाह
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह को आज नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। जिसके बाद बालेंद्र शाह को पीएम पद की शपथ दिलाई गई। बालेंद्र शाह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। नेपाली मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को पीएम नियुक्त किया। जिसके बाद बालेंद्र शाह ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
संबंधित वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन