सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gaza: Nine Palestinians killed in Israeli attacks in Gaza; Ben Gvir social media post sparks controversy again

Gaza Crisis: गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद

पीटीआई, खान यूनुस Published by: Pavan Updated Mon, 08 Jun 2026 08:47 AM IST
विज्ञापन
सार

गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत और कई लोग घायल हो गए। जिसके बाद इस्राइल ने सुरक्षा हालात बिगड़ने के बीच गाजा सीमा पार मार्ग बंद कर दिए हैं। वहीं पीएम नेतन्याहू ने दावा किया कि जल्द ही इस्राइल गाजा के 70 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण हासिल कर लेगा। उधर, इस्राइल के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री के एक वीडियो पर विवाद छिड़ गया है। पढ़ें, पूरी खबर...

Gaza: Nine Palestinians killed in Israeli attacks in Gaza; Ben Gvir social media post sparks controversy again
गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

गाजा में रविवार को इस्राइल के हवाई हमलों में कम से कम नौ फलस्तीनी मारे गए। फलस्तीनी रेड क्रिसेंट के अनुसार, दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में एक पुलिस चौकी पर हुए इस्राइली हवाई हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों और मृतकों को रेड क्रिसेंट द्वारा संचालित फील्ड अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद दिन में गाजा सिटी के पश्चिमी इलाके में एक वाहन पर हुए इस्राइली हमले में कम से कम चार और फलस्तीनियों की मौत हो गई। शिफा अस्पताल ने इन मृतकों के शव प्राप्त होने की पुष्टि की है।


इस्राइली सेना ने हमलों पर नहीं की टिप्पणी
इन दोनों हमलों पर इस्राइली सेना की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई। हालांकि, इस्राइल पहले भी कहता रहा है कि वह उन लड़ाकों को निशाना बनाता है जो उसकी सेना के लिए खतरा बन सकते हैं। पिछले साल अक्तूबर में अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम समझौते के बाद बड़े पैमाने की लड़ाई में कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद लगभग रोजाना इस्राइली गोलीबारी और हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Trump-Netanyahu Talks: ट्रंप ने नेतन्याहू को रोका, कहा- अब हमला नहीं, वरना टूट जाएगा इस्राइल-ईरान शांति समझौता
विज्ञापन
Trending Videos


'गाजा के 70% हिस्से पर होगा इस्राइल का नियंत्रण'
इस बीच, ईरान द्वारा इस्राइल पर मिसाइलें दागे जाने के बाद सुरक्षा स्थिति बिगड़ने का हवाला देते हुए इस्राइल ने गाजा के साथ सभी सीमा पार मार्गों को अगली सूचना तक बंद कर दिया है। गाजा में मानवीय सहायता की निगरानी करने वाली इस्राइली रक्षा एजेंसी ने इसकी जानकारी दी। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैबिनेट बैठक के दौरान कहा कि इस्राइल जल्द ही गाजा के 70 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा, 'इस समय हमारे नियंत्रण में गाजा का 60 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र है और जल्द ही हम 70 प्रतिशत तक पहुंच जाएंगे'। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इस्राइल हमास को दोबारा हथियार जुटाने या इस्राइल को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं देगा।

वहीं, अमेरिका द्वारा गठित बोर्ड ऑफ पीस के प्रमुख ने पिछले महीने माना था कि युद्धविराम प्रक्रिया का अगला चरण फिलहाल रुका हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण हमास को निरस्त्र करने के मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच सहमति न बन पाना बताया गया है।

हमलावर को मारने के बाद मंत्री का वीडियो विवादों में
एक अलग घटना में इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सुरक्षा बलों की सराहना की, जिन्होंने एक हमलावर को मार गिराया था। इस्राइल के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह मृत हमलावर के शव के पास खड़े दिखाई दिए। वीडियो में बेन-गवीर ने कहा, 'हर आतंकवादी का यही अंत होना चाहिए'। बेन-गवीर हाल ही में फलस्तीनी हमलावरों के लिए मृत्युदंड लागू करने संबंधी कानून को आगे बढ़ाने की कोशिश कर चुके हैं, हालांकि इस कानून को कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बेन-गवीर इससे पहले भी कई विवादित वीडियो और बयानों को लेकर आलोचनाओं में रहे हैं। गाजा की समुद्री नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश करने वाले कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से जुड़े उनके वीडियो पर भी काफी विवाद हुआ था।
 

वेस्ट बैंक में भी बढ़ी हिंसा
गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से वेस्ट बैंक में भी हिंसा में तेजी आई है। इस्राइल ने वहां सैन्य अभियानों को बढ़ाया है, जिनमें सैकड़ों लोग मारे गए हैं। इस्राइल का कहना है कि उसके अभियान आतंकियों के खिलाफ हैं, लेकिन इन कार्रवाइयों में कई आम नागरिकों की भी मौत हुई है।

यह भी पढ़ें- Iran War LIVE: टूट गया युद्धविराम? ईरान ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें, तेहरान में एयरस्पेस बंद; तनाव बढ़ा

गौरतलब है कि 7 अक्तूबर के हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके जवाब में इस्राइल द्वारा गाजा में शुरू किए गए सैन्य अभियान में अब तक 72,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मरने वालों में लड़ाके और आम नागरिक दोनों शामिल हैं, हालांकि मंत्रालय नागरिकों और लड़ाकों की अलग-अलग संख्या जारी नहीं करता। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां और कई स्वतंत्र विशेषज्ञ मंत्रालय के हताहतों के रिकॉर्ड को सामान्य रूप से विश्वसनीय मानते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed