{"_id":"6a7bc774a25c45d27209f5ed","slug":"houthi-attack-kills-six-ship-hit-by-missiles-twice-rescue-team-also-targeted-why-is-red-sea-threat-rising-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हूती हमले में छह की मौत: जहाज पर दो बार दागी मिसाइल, बचाव दल को भी बनाया निशाना; लाल सागर में क्यों बढ़ा खतरा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हूती हमले में छह की मौत: जहाज पर दो बार दागी मिसाइल, बचाव दल को भी बनाया निशाना; लाल सागर में क्यों बढ़ा खतरा?
Wed, 12 Aug 2026 06:39 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अदन
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:39 AM IST
सार
लाल सागर के बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में खाद्य सामग्री ले जा रहे एक छोटे मालवाहक जहाज पर हूती विद्रोहियों ने कथित तौर पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हमले में चार चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई और बचाव अभियान के दौरान जहाज को दोबारा निशाना बनाया गया। दो बचावकर्मियों की भी जान गई। क्या लाल सागर में जहाजों पर हमलों का खतरा और बढ़ रहा है? आइए, विस्तार से समझते हैं...
विज्ञापन
हमले में पाकिस्तानी और इंडोनेशियाई नागरिकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाल सागर के बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए मिसाइल हमले में कम से कम छह लोगों की मौत की खबर सामने आई है। यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने इस हमले के लिए ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है। बताया गया है कि हूतियों ने खाद्य सामग्री ले जा रहे छोटे मालवाहक जहाज ‘तिहामा’ पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हमले के बाद जहाज में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहाज पर हमला कैसे हुआ और कितने लोगों की मौत हुई?
यमन के परिवहन मंत्रालय के अनुसार मिसाइल हमले के बाद लगी आग में चालक दल के चार सदस्यों की मौत हुई। इनमें तीन पाकिस्तानी और एक इंडोनेशियाई नागरिक बताया गया है। चार अन्य चालक दल सदस्य घायल हुए। एक बचावकर्मी के घायल होने की भी जानकारी दी गई है। इसके बाद जब जहाज पर सवार लोगों को बचाने के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया, तब जहाज को दूसरी बार निशाना बनाया गया। यमनी अधिकारियों ने इस दूसरे हमले को बचाव दल समेत जहाज पर मौजूद लोगों की जान खतरे में डालने वाला बताया।
विज्ञापन
दूसरे हमले में बचावकर्मियों को भी बनाया गया निशाना?
यमन के तटरक्षक बल ने बाद में पुष्टि की कि मृतकों में दो बचावकर्मी भी शामिल थे। इस तरह हमले में मरने वालों की संख्या छह हो गई। घटना को इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि दूसरा हमला उस समय हुआ, जब पहले हमले के बाद राहत और बचाव का काम चल रहा था। इससे जहाज पर मौजूद लोगों के साथ-साथ मदद के लिए पहुंचे बचावकर्मियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य समुद्री आवाजाही के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है।
विज्ञापन