{"_id":"6a683f38dd6edbfbc50b4de9","slug":"iran-propaganda-video-targets-melania-barron-trump-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेलानिया ट्रंप को कहां मारें?': अमेरिका की प्रथम महिला के खिलाफ ईरान ने जारी किया वीडियो; क्यों मचा बवाल?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'मेलानिया ट्रंप को कहां मारें?': अमेरिका की प्रथम महिला के खिलाफ ईरान ने जारी किया वीडियो; क्यों मचा बवाल?
Tue, 28 Jul 2026 11:03 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:03 AM IST
सार
ईरान से सामने आए एक कथित वीडियो में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उनके बेटे बैरन ट्रंप को निशाना बनाया गया है। इससे ट्रंप परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई/एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उनके बेटे बैरन ट्रंप को निशाना बनाते हुए ईरान से अमेरिका विरोधी प्रचार का एक नया वीडियो सामने आया है। नए वीडियो में इस्लामी शासन के समर्थकों को राष्ट्रपति ट्रंप की पत्नी की हत्या के लिए उकसाया जा रहा है।
यह वीडियो 'मेलानिया ट्रंप को कहां मारें' नाम से जारी किया गया है। वीडियो में प्रथम महिला की तस्वीरें दिखाई गई हैं। इसमें उनके काफिले और न्यूयॉर्क शहर की कुछ जगहों की तस्वीरें भी शामिल हैं। वीडियो में उन डिजाइनर दुकानों के नाम भी बताए गए हैं, जहां वह खरीदारी करती हैं।
वीडियो में दावा किया गया है कि मेलानिया की खरीदारी से जुड़ी ये गतिविधियां दुनियाभर के 'स्वतंत्रता सेनानियों' के अभियानों के लिए उपयुक्त हो सकती है। वीडियो में कपड़ों को जहरीले रासायनिक पदार्थ से संक्रमित करने की बात कही गई है, जो शरीर की तंत्रिका प्रणाली को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
ट्रंप के बेटे को क्या धमकी दी गई?
ईस्ट विंग और सीक्रेट सर्विस ने इस मामले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। वीडियो के अंत में 20 वर्षीय बैरन ट्रंप को भी धमकी दी गई है। वीडियो में कहा गया, यह तो बस शुरुआत है। बैरन ट्रंप, हमारा इंतजार करो।
प्रथम महिला और बैरन दोनों की सुरक्षा के लिए हर समय सीक्रेट सर्विस के जवान तैनात रहते हैं। ट्रंप के सभी निवास स्थानों (व्हाइट हाउस, न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप टावर, बेडमिंस्टर गोल्फ क्लब और फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो एस्टेट) की कड़ी सुरक्षा है।
तेहरान में लगे होर्डिंग
ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से राष्ट्रपति ट्रंप के परिवार को लगातार निशाना बनाया जाता रहा है। पिछले हफ्ते तेहरान में कई जगहों पर ऐसे होर्डिंग लगाए गए, जिनमें राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार के सदस्यों को मारने की बात कही गई थी। इसमें मेलानिया और उनके सभी बच्चों डॉन जूनियर, इवांका, एरिक, टिफनी और बैरन के नाम शामिल थे। इन होर्डिंग पर लिखा था- खून के बदले खून।
ये भी पढ़ें: 'हमें कोई नहीं बताएगा क्या बेचना है': तुर्किये को F-35 की बिक्री नेतन्याहू से नाराज हुए ट्रंप; क्या है मामला?
सार्वजनिक कार्यक्रमों से मेलानिया ने बनाई दूरी?
मेलानिया ट्रंप ने इस महीने ज्यादा सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लिया है। वह शुक्रवार रात आयोजित व्हाइट हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस के रात्रिभोज में शामिल नहीं हुई थीं। उनके एक करीबी सूत्र ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि उनके कार्यक्रम पहले से तय थे, इसलिए वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाईं।
ईरान की धमकी के कारण बदला ट्रंप ने विमान?
राष्ट्रपति ट्रंप को भी ईरान से धमकियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने माना है कि वह ईरान के निशाने पर हैं। यह बात तब सामने, आई जब अमेरिका और इस्राइल के एक अभियान में ईरान के सर्वोच्च नेता और शासन से जुड़े कई लोगों को निशाना बनाया गया।
इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति ट्रंप को अपना नया एयर फोर्स वन विमान छोड़कर पुराने विमान से तुर्किये से रवाना होना पड़ा था। वह तुर्किये में नाटो की बैठक में शामिल होने गए थे। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा ईरान से मिली धमकियों के कारण किया गया।
उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि अगर ईरान उन्हें मारने की साजिश में सफल होता है तो उन्होंने निर्देश दे दिए हैं और इसके गंभीर परिणाम होंगे।
उन्होंने कहा, मैं लंबे समय से उनकी सूची में हूं। हम इसी स्थिति से निपट रहे हैं। बस एक बात है, मैंने निर्देश दे दिए हैं कि अगर मेरे साथ कुछ होता है तो उन्हें ऐसे स्तर पर बमबारी करके जवाब दिया जाए, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा।