सब्सक्राइब करें

Kaamya Karthikeyan: –30 डिग्री, 115 किमी और अटूट हौसला; 18 साल की काम्या ने साउथ पोल फतह कर रच दिया इतिहास

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 31 Dec 2025 01:19 AM IST
सार

Kaamya Karthikeyan: भारतीय नौसेना अधिकारी की 18 वर्षीय बेटी काम्या कार्तिकेयन ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। काम्या ने साउथ पोल तक स्की करके पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनने का गौरव हासिल किया है। वह दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला भी हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन
Kaamya Karthikeyan creates history, At 18, She became the youngest Indian to ski to the South Pole
18 साल की काम्या ने साउथ पोल किया फतह - फोटो : X @indiannavy
भारतीय नौसेना अधिकारी की बेटी और नेवी चिल्ड्रन स्कूल की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो साहस, अनुशासन और संकल्प की मिसाल बन गया है। महज 18 वर्ष की उम्र में काम्या ने दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) तक स्की कर पहुंचकर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं।

 
Trending Videos
Kaamya Karthikeyan creates history, At 18, She became the youngest Indian to ski to the South Pole
18 साल की काम्या ने रचा इतिहास - फोटो : X @indiannavy
–30 डिग्री तापमान में 115 किमी का कठिन सफर
भारतीय नौसेना के अनुसार, काम्या ने अंटार्कटिका की जानलेवा ठंड और तूफानी हवाओं का सामना किया। तापमान माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था और तेज बर्फीली हवाएं चल रही थीं। इसके बावजूद काम्या ने करीब 115 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया। इस दौरान वह एक स्लेज (स्लेज गाड़ी) खींच रही थीं, जिसमें उनके पूरे अभियान का सामान लदा था। 27 दिसंबर 2025 को उन्होंने सफलतापूर्वक दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर तिरंगा लहराया।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kaamya Karthikeyan creates history, At 18, She became the youngest Indian to ski to the South Pole
–30 डिग्री तापमान में 115 किमी का कठिन सफर - फोटो : X @indiannavy
एवरेस्ट से अंटार्कटिका तक, उपलब्धियों की लंबी सूची
काम्या इससे पहले भी कई ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं। वह 'सेवन समिट्स चैलेंज' पूरा कर चुकी हैं, यानी दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ चुकी हैं। नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट फतह कर वह सबसे कम उम्र की भारतीय और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही बनी थीं। अंटार्कटिका की माउंट विंसेंट पर चढ़ाई भी उनकी बड़ी उपलब्धियों में शामिल है।
 

 
Kaamya Karthikeyan creates history, At 18, She became the youngest Indian to ski to the South Pole
काम्या के उपलब्धियों की लंबी सूची - फोटो : X @indiannavy
अब लक्ष्य है 'एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम'
काम्या का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। अब वह 'एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम' पूरा करने के मिशन पर हैं। इसके तहत सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई और उत्तर व दक्षिण दोनों ध्रुवों तक स्की करके पहुंचना शामिल है। अगर वह यह लक्ष्य हासिल कर लेती हैं, तो ऐसा करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की व्यक्ति बन जाएंगी।
 
विज्ञापन
Kaamya Karthikeyan creates history, At 18, She became the youngest Indian to ski to the South Pole
18 साल की काम्या ने साउथ पोल किया फतह - फोटो : X @indiannavy
भारतीय नौसेना ने बताया देश का गौरव
भारतीय नौसेना ने काम्या को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया है। नौसेना ने कहा कि काम्या का साहस और दृढ़ निश्चय आने वाली पीढ़ी को सीमाएं तोड़ने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देगा।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed