{"_id":"626768caae7ac801145701d2","slug":"kim-jong-will-continue-to-sharpen-north-koreas-nuclear-weapons-military-ruler-said-in-pyongyangs-parade","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मानेंगे किम जोंग : उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को धार देते रहेंगे, प्योंगयांग की परेड में बोले सैन्य शासक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नहीं मानेंगे किम जोंग : उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को धार देते रहेंगे, प्योंगयांग की परेड में बोले सैन्य शासक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 26 Apr 2022 09:06 AM IST
सार
उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी के अनुसार राजधानी प्योंगयांग में सैन्य परेड के दौरान किम ने यह बात कही। किम जोंग उन ने कहा कि वे देश के परमाणु हथियारों को मजबूत व विकसित करने का काम जारी रखेंगे।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ह्वासोंग-17 के लॉन्च के दौरान किम जोंग उन
- फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिमी देश व उनके सहयोगी चाहे जितना दबाव डालें, लेकिन उत्तर कोरिया के सैन्य शासक किम जोंग उन ने साफ कहा है कि वे अपने देश को तेजी से परमाणु शक्ति से लैस बनाते रहेंगे।
Trending Videos
उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी के अनुसार राजधानी प्योंगयांग में सैन्य परेड के दौरान किम ने यह बात कही। किम जोंग उन ने कहा कि वे देश के परमाणु हथियारों को मजबूत व विकसित करने का काम जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, अमेरिका का परमाणु ऊर्जा से चलने वाला विमान वाहक पोत अब्राहम लिंकन जापान सेल्फ डिफेंस फोर्सेज के साथ जापान सागर में तैनात है। जापान व अमेरिका की सेना ने बीते दिनों यहां युद्धाभ्यास किया। उत्तर कोरिया से खतरे को देखते हुए यह अभ्यास किया गया।
इससे पहले जापान सागर में एक अमेरिकी परमाणु संचालित विमान वाहक पोत को पिछली बार साल 2017 में देखा गया था। तब प्योंगयांग ने परमाणु परीक्षण किए थे और एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी। अमेरिका ने मार्च में कोरियाई प्रायद्वीप के पश्चिम में भी इस पोत से अभ्यास किया था।