सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal s new PM Balendra Shah restructures cabinet merges ministries to simplify operations who get what

नेपाल में कैबिनेट तय: PM बालेन शाह के मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल?, जानें क्यों कई मंत्रालयों का किया विलय

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 27 Mar 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने नए मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया है। नेपाल के कई मंत्रालयों का विलय देश में शासन को अधिक कुशल, समन्वित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह कदम प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने और जनता की सेवा में तेजी लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Nepal s new PM Balendra Shah restructures cabinet merges ministries to simplify operations who get what
नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को सरकारी संचालन को सरल बनाने और समन्वय में सुधार के उद्देश्य से मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया है। इस फेरबदल के तहत कई मंत्रालयों का विलय किया गया है।
Trending Videos


नए मंत्रिमंडल में किसे मिले कौन से विभाग?
प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने खुद रक्षा, उद्योग और वाणिज्य मंत्रालयों का कार्यभार संभाला है। बाकी के 14 मंत्रियों ने राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास, शीतल निवास में आयोजित एक विशेष समारोह में शपथ ली। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले दूसरे स्थान पर और गृह मंत्री सुदन गुरुंग तीसरे स्थान पर शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालयों का विलय कर दक्षता और सरलीकरण पर जोर
मंत्रिमंडल के इस पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और विभिन्न सरकारी विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। इसके तहत कई मंत्रालयों को आपस में मिला दिया गया है:
  • युवा और खेल मंत्रालय का शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ विलय कर दिया गया है, जिसका नेतृत्व अस्मिता पोखरेल करेंगी।
  • पेय जल मंत्रालय का स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के साथ विलय किया गया है, जिसका नेतृत्व निशा मेहता करेंगी।
  • भूमि प्रबंधन, सहकारी और गरीबी उन्मूलन मंत्रालय को संघीय मामले और सामान्य प्रशासन मंत्रालय के साथ एकीकृत किया गया है, जिसका नेतृत्व प्रतिभा रावल करेंगी।
  • वन और पर्यावरण मंत्रालय को पहली बार समाप्त कर दिया गया है और इसका कृषि मंत्रालय में विलय कर दिया गया है, जिसका नेतृत्व गीता चौधरी करेंगी।

मंत्रिमंडल के आकार पर संवैधानिक सीमा
नेपाल के वर्तमान संविधान, जो 2015 में लागू हुआ था, के अनुच्छेद 76 के अनुसार, मंत्रिपरिषद का आकार 25 मंत्रियों तक सीमित है। यह कदम सरकारी ढांचे को सुव्यवस्थित करने और नौकरशाही को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed