पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan bus falls into ravine in Khyber Pakhtunkhwa killed many passengers

Pakistan: पाकिस्तान में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी; 40 लोगों की दर्दनाक मौत

Fri, 03 Jul 2026 01:38 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 Jul 2026 01:38 PM IST
सार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक भीषण सड़क हादसे में 40 यात्रियों की मौत हो गई। दरअसल बस अनियंत्रित होकर एक गहरी खाई में गिर गई। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के चलते ये हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
pakistan bus falls into ravine in Khyber Pakhtunkhwa killed many passengers
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, पेशावर जा रही बस बलूचिस्तान के शेरानी जिले को पार करने के बाद खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


बस के ब्रेक फेल होने से हादसा होने की आशंका
हादसे में आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक आशंका है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। पहाड़ी क्षेत्र में एक तीखे मोड़ से गुजरते समय चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा के पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं और अक्सर जानलेवा साबित होती हैं। इसकी प्रमुख वजह दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां, प्रतिकूल मौसम और यातायात नियमों का लगातार उल्लंघन माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed