{"_id":"6a470729f70bee1e93094ffe","slug":"world-updates-of-3-july-world-news-us-iran-crisis-russia-ukraine-war-us-china-world-news-in-hindi-2026-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Updates: पाकिस्तान में पुलिस गश्ती दल पर हमला, दो की मौत; सिंगापुर पहुंचे तीन भारतीय युद्धपोत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World Updates: पाकिस्तान में पुलिस गश्ती दल पर हमला, दो की मौत; सिंगापुर पहुंचे तीन भारतीय युद्धपोत
Fri, 03 Jul 2026 06:19 AM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 03 Jul 2026 06:19 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों ने पुलिस के गश्ती दल पर हमला किया है। यह घटना गुरुवार देर रात अफगान सीमा के पास मोहमंद जिले में हुई। अज्ञात हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में एक एडिशनल एसएचओ और एक हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस वाहन का ड्राइवर इस गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे शुरुआती इलाज के बाद पेशावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद भारी पुलिस बल ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। सुरक्षा बल अब हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। पुलिस ने इस हमले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तीन भारतीय युद्धपोत सिंगापुर पहुंचे, रक्षा सहयोग होगा मजबूत
भारतीय नौसेना के तीन युद्धपोत-आईएनएस उदयगिरी, शक्ति और कवरत्ती अपनी दक्षिण-पूर्व एशिया परिचालन तैनाती के तहत सिंगापुर के चांगी नौसेना बेस पहुंच गए हैं। दल का नेतृत्व पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल आलोक आनंद कर रहे हैं। सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने कहा, यह दौरा भारत की समुद्री साझेदारी और सुरक्षा को मजबूत करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

पाकिस्तान तक्षशिला के दो स्थलों से हटाए पुनर्निर्माण : यूनेस्को
यूनेस्को ने पाकिस्तान सरकार को तक्षशिला के दो ऐतिहासिक स्थलों मोहरा मोरादु और सिरकप में किए गए पुनर्निर्माण को तुरंत हटाने की चेतावनी दी है। पंजाब पुरातत्व विभाग ने आधुनिक पत्थरों और कंक्रीट से प्राचीन दीवारों की ऊंचाई बढ़ा दी थी, जिससे इसकी मौलिकता प्रभावित हो गई। पर्यटक की शिकायत पर यूनेस्को ने स्पष्ट किया कि यदि निर्माण को नहीं हटाया तो तक्षशिला को विश्व धरोहर की खतरे की सूची में डाल दिया जाएगा।
पाकिस्तान : घर पर ड्रोन से हमला तीन भाई-बहनों की मौत, 8 जख्मी
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक घर पर हुए संदिग्ध ड्रोन हमले में तीन भाई-बहनों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। घटना बुधवार देर रात बाजौर जिले के शिनकोट इलाके में हुई। यह इलाका पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास स्थित है। पुलिस ने बताया कि हमले में 15 और 8 साल के दो लड़कों और पांच साल की एक लड़की की मौत हो गई। यह तुरंत पता नहीं चल सका कि ड्रोन हमला किसने किया। किसी गुट ने हमले की जिम्मेदारी भी नहीं ली है।

जून में रिकॉर्ड भारतीय पर्यटकों से गुलजार रहीं नेपाल की वादियां
इस साल जून में नेपाल की वादियां भारतीय पर्यटकों से गुलजार रहीं। नेपाल पर्यटन बोर्ड अनुसार, पिछले महीने यहां हवाई यात्रा के जरिये रिकॉर्ड 41,809 भारतीय पर्यटक पहुंचे, जो पिछले साल के इसी महीने (32,662) की तुलना में 28% अधिक है। जून में नेपाल पहुंचने वाले कुल 91,363 विदेशी पर्यटकों में भारत के बाद अमेरिका (11,836), चीन (9,995), बांग्लादेश (4,322) और ब्रिटेन (2,500) का स्थान रहा। वहीं, पिछले छह महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो नेपाल में कुल 6,20,426 विदेशी पर्यटक पहुंचे, जो पिछले वर्ष से 7% अधिक है।
ट्रंप ने एयर फोर्स वन में भरी पहली उड़ान कतर से मिला तोहफा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए एयरफोर्स वन विमान से अपनी पहली उड़ान भरी। यह नया विमान दरअसल कतर द्वारा तोहफे में दिया गया एक बोइंग 747-800 जेट है, जिसकी कीमत करीब लगभग 3300 करोड़ रुपये है। इस विमान के रंग-रूप और डिजाइन में राष्ट्रपति ट्रंप की अपनी खास पसंद और स्टाइल की साफ झलक देखने को मिली। विमान ने अपनी पहली आधिकारिक उड़ान नॉर्थ डकोटा के लिए भरी।

नौसेना ने अदन की खाड़ी में समुद्री डाकुओं का हमला किया नाकाम
अदन की खाड़ी में नौसेना के युद्धपोत आईएनएस त्रिकंद ने व्यापारिक जहाज एमवी गोल्डन आर्सेनल पर समुद्री डाकुओं के हमले को नाकाम कर दिया। यह जहाज यमन के अदन से रवाना हुआ था। जिबूती से 300 समुद्री मील पहले इस पर हमले का प्रयास किया गया। नौसेना के गुरुग्राम स्थित इंफॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर-हिंद महासागर क्षेत्र के साथ समन्वय स्थापित कर जहाज ने हमले की जानकारी दी। सूचना मिलते क्षेत्र में तैनात नौसेना के स्टील्थ युद्धपोत आईएनएस त्रिकंद को जहाज की मदद के लिए रवाना हुआ।
एमवी गोल्डन आर्सेनल पर चालक दल के 21 सदस्य सवार थे, जिनमें एक भारतीय भी था। डाकुओं की गोलीबारी से जहाज के ब्रिज सुपरस्ट्रक्चर और आसपास के हिस्सों को नुकसान पहुंचा। हालांकि, चालक दल ने सूझबूझ दिखाते हुए जहाज के सुरक्षित क्षेत्र में शरण ले ली थी। बृहस्पतिवार सुबह आईएनएस त्रिकंद के मार्कोस कमांडो एमवी गोल्डन आर्सेनल पर तलाशी अभियान चलाया। त्रिकंद को आता देख लुटेरे भाग गए। ऑपरेशन को मजबूती देने के लिए नौसेना ने पी-8आई समुद्री गश्ती विमान को भी तैनात किया था।
सुरक्षित रवाना हुआ एमवी गोल्डन: पूरी तलाशी के बाद आईएनएस त्रिकंद का यह एंटी-पायरेसी ऑपरेशन सफल समाप्त हो गया। एमवी गोल्डन आर्सेनल अब अपनी आगे की यात्रा पर सुरक्षित रूप से रवाना हो चुका है।

थाईलैंड: 11 साल के लड़के ने भिक्षुओं को कुचला, 8 की मौत
थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक पिकअप ट्रक चला रहे 11 वर्षीय लड़के ने तीर्थयात्रा पर जा रहे भिक्षुओं के समूह को कुचल दिया। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। मुकदहन प्रांत के कुल 35 भिक्षु तीर्थयात्रा पर थे। गवर्नर वोरयान बूननारत ने कहा, पांच भिक्षु मौके पर ही मारे गए जबकि तीन अन्य भिक्षुओं ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने कहा, चालक ने वाहन पर नियंत्रण खोकर सड़क किनारे चल रहे समूह को रौंद दिया। बूननारत ने बताया कि 14 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि लड़का फिलहाल हिरासत में है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है।

खामनेई के अंतिम संस्कार से पूर्व ईरान ने चेताया कहा-गलतफहमी से बचें, आक्रामकता का जवाब बेहद भयंकर होगा
ईरान ने इस्राइल-अमेरिका को देश पर किसी भी तरह के हमले के प्रति चेतावनी दी है। कहा कि आक्रामकता दिखाई तो जवाब भयंकर होगा। यह चेतावनी ऐसे समय पर दी गई है जब ईरान अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के राजकीय अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है। अंतिम संस्कार का जुलूस 4 जुलाई को तेहरान में शुरू होकर 9 जुलाई को उनके गृहनगर (मशहद) में दफनाने के साथ खत्म होगा।

कतर में जारी वार्ता में सकारात्मक प्रगति
कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उनका देश पाकिस्तान के साथ दोहा में अमेरिकी और ईरानी वार्ताकारों के साथ अलग-अलग बैठकें कर रहे हैं। इनमें 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक प्रगति की सूचना मिली है। पाकिस्तान ने भी कहा, वार्ता लेक ल्यूसर्न शिखर सम्मेलन के नतीजों पर आधारित रहीं सकारात्मक प्रगति हुई।

जॉर्जिया चुनाव जांच, एफबीआई ने तैनात किए 260 से ज्यादा विश्लेषक
एफबीआई ने जॉर्जिया की फुल्टन काउंटी में 2020 के राष्ट्रपति चुनाव की जांच के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। एजेंसी ने देशभर के अपने दफ्तरों से 260 से ज्यादा विश्लेषकों और स्टाफ को इस काम में लगाया है। एक आंतरिक मेमो के अनुसार, इसे 'प्राथमिकता वाली जांच' बताया गया है। इन सभी कर्मचारियों को 17 जुलाई तक लगभग 708 रिकॉर्ड्स की जांच करने का काम सौंपा गया है। जनवरी में एफबीआई ने फुल्टन काउंटी से मतपत्रों और दस्तावेजों से भरे सैकड़ों बक्से जब्त किए थे। फुल्टन काउंटी जॉर्जिया का सबसे अधिक आबादी वाला इलाका है और इसमें अटलांटा शहर का बड़ा हिस्सा आता है। न्याय विभाग इस काउंटी में 2020 के चुनाव के दौरान हुई 'अनियमितताओं' की जांच कर रहा है। हालांकि, जॉर्जिया में वोटों की गिनती तीन बार हुई थी और हर बार जो बाइडन की जीत की पुष्टि हुई थी। डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों ने चुनाव में धोखाधड़ी के दावे किए थे, जिन्हें गलत पाया गया था। अब एफबीआई इन दावों और रिकॉर्ड्स की गहराई से जांच कर रही है।