पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cruise Outbreak Norovirus Infects 125 People Aboard Cruise Ship How Dangerous Is virus

Cruise Virus Outbreak: क्रूज पर फैला नोरोवायरस, चालक दल समेत 125 लोग बीमार; कितना खतरनाक है यह संक्रमण?

Fri, 03 Jul 2026 08:48 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 03 Jul 2026 08:48 AM IST
सार

What is Norovirus? अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कनाडा और अलास्का की यात्रा पर निकले एक लग्जरी क्रूज जहाज में नोरोवायरस का बड़ा प्रकोप सामने आया है। इस संक्रमण की चपेट में 125 लोग आए हैं, जिनमें 102 यात्री और 23 चालक दल के सदस्य शामिल हैं। घटना के बाद स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं कि आखिर यह वायरस कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है...

विज्ञापन
Cruise Outbreak Norovirus Infects 125 People Aboard Cruise Ship How Dangerous Is virus
क्रूज यात्रा के दौरान क्यों तेजी से फैलता है नोरोवायरस? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कनाडा और अलास्का की यात्रा पर निकले एक लग्जरी क्रूज जहाज में नोरोवायरस का बड़ा प्रकोप सामने आया है। इस संक्रमण की चपेट में 125 लोग आए हैं, जिनमें 102 यात्री और 23 चालक दल के सदस्य शामिल हैं। घटना के बाद स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आखिर यह वायरस कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है, जानिए इस एक्सप्लेनर में।

विज्ञापन


सैन फ्रांसिस्को से रवाना होकर कनाडा और अलास्का की 20 दिन की यात्रा पर निकले रूबी प्रिंसेस क्रूज में नोरोवायरस संक्रमण फैलने से 125 लोग बीमार हो गए। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, संक्रमितों में 102 यात्री और 23 चालक दल के सदस्य शामिल हैं। घटना के बाद जहाज के सैन फ्रांसिस्को लौटते ही विशेष सफाई और संक्रमण नियंत्रण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि नोरोवायरस बंद जगहों और भीड़भाड़ वाले वातावरण में बहुत तेजी से फैलता है।

विज्ञापन

नोरोवायरस क्या है और यह इतना तेजी से क्यों फैलता है?

नोरोवायरस पेट और आंत से जुड़ा अत्यधिक संक्रामक वायरस है। यह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, दूषित भोजन या पानी पीने और संक्रमित सतहों को छूने से फैल सकता है। क्रूज जहाज, हॉस्टल, अस्पताल और वृद्धाश्रम जैसी जगहों पर इसके फैलने का खतरा अधिक रहता है क्योंकि वहां बड़ी संख्या में लोग सीमित जगह में रहते हैं। अधिकांश लोगों में यह संक्रमण कुछ दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कितने लोग प्रभावित हुए और कंपनी ने क्या कदम उठाए?

सीडीसी के अनुसार, रूबी प्रिंसेस क्रूज पर कुल 3,032 यात्री और 1,144 चालक दल के सदस्य मौजूद थे। संक्रमण की जानकारी 28 जून को स्वास्थ्य अधिकारियों को दी गई। हालांकि सभी संक्रमित एक साथ बीमार नहीं हुए थे। प्रिंसेस क्रूज कंपनी ने कहा कि मामले सामने आते ही जहाज पर अतिरिक्त स्वच्छता अभियान चलाया गया। जहाज को अगली यात्रा से पहले पूरी तरह साफ और कीटाणुरहित किया गया ताकि संक्रमण दोबारा न फैले।

लक्षण   बचाव 
अचानक उल्टी होना साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं।
दस्त लगना भोजन करने से पहले और शौचालय के बाद हाथ अच्छी तरह साफ करें।
पेट में तेज दर्द संक्रमित व्यक्ति के संपर्क और दूषित भोजन से बचें।
मतली (जी मिचलाना) साफ और सुरक्षित भोजन व पानी का सेवन करें।
कमजोरी महसूस होना संक्रमित सतहों को नियमित रूप से साफ और कीटाणुरहित करें।
लक्षण एक से तीन दिन तक रह सकते हैं       केवल हैंड सैनिटाइजर पर निर्भर न रहें, साबुन-पानी का उपयोग करें।

क्या इस साल पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं?

सीडीसी के मुताबिक, इस वर्ष अब तक उसके अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्रूज जहाजों पर बीमारी फैलने की सात घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें अधिकांश मामलों के पीछे नोरोवायरस ही जिम्मेदार रहा है। स्वास्थ्य एजेंसियां लगातार क्रूज कंपनियों को स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन करने और संक्रमण के शुरुआती मामलों की तुरंत सूचना देने के निर्देश दे रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर पहचान, संक्रमित लोगों को अलग रखना और व्यापक सफाई अभियान चलाना ही ऐसे प्रकोप को नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed