{"_id":"6a476df93b29930eb4027c4d","slug":"pakistan-bus-falls-into-ravine-in-khyber-pakhtunkhwa-killed-many-passengers-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी; 40 लोगों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी; 40 लोगों की दर्दनाक मौत
Fri, 03 Jul 2026 01:38 PM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:38 PM IST
सार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक भीषण सड़क हादसे में 40 यात्रियों की मौत हो गई। दरअसल बस अनियंत्रित होकर एक गहरी खाई में गिर गई। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के चलते ये हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, पेशावर जा रही बस बलूचिस्तान के शेरानी जिले को पार करने के बाद खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
बस के ब्रेक फेल होने से हादसा होने की आशंका
हादसे में आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक आशंका है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। पहाड़ी क्षेत्र में एक तीखे मोड़ से गुजरते समय चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
खैबर पख्तूनख्वा के पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं और अक्सर जानलेवा साबित होती हैं। इसकी प्रमुख वजह दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां, प्रतिकूल मौसम और यातायात नियमों का लगातार उल्लंघन माना जाता है।