{"_id":"69e8ff0bf0b43896a1068445","slug":"pakistan-intensifies-efforts-for-us-iran-peace-talks-in-islamabad-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान-अमेरिका युद्धविराम: शांति वार्ता की मेज पर लौट सकते हैं दोनों देश, इस्लामाबाद में सुरक्षा सख्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान-अमेरिका युद्धविराम: शांति वार्ता की मेज पर लौट सकते हैं दोनों देश, इस्लामाबाद में सुरक्षा सख्त
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार
पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म कराने के लिए मध्यस्थता कर रहा है। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्धविराम की समयसीमा बढ़ा दिया है। इस्लामाबाद में शांति वार्ता के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पाकिस्तान एक बार फिर से दोनों देश को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश में जुटा है।
पाकिस्तान ने तेज की शांति वार्ता की कोशिशें
- फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान को फिर से बातचीत की मेज पर लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इसका उद्देश्य पश्चिम एशिया में जारी तनाव को रोकना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब युद्धविराम को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया है। ट्रंप ने यह फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के अनुरोध पर लिया है।
युद्धविराम के बाद शांति के लिए नया रास्ता खुला है। इसी सिलसिले में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने ईरानी राजदूत रजा अमीरी मोघदाम से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की स्थिति और शांति प्रयासों पर लंबी चर्चा की।
राजनयिक मेल-मिलाप का दौर
इससे पहले ईरानी राजदूत ने गृह मंत्री मोहसिन नकवी से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने कूटनीति के जरिए तनाव कम करने पर जोर दिया। इसी बीच, पातिस्तानी उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान से बात की। दोनों नेताओं ने विवादों को बातचीत से सुलझाने का समर्थन किया।
इशाक डार ने ब्रिटिश हाई कमिश्नर जेन मैरियट से भी मुलाकात की। जेन मैरियट ने वार्ता कराने में पाकिस्तान की भूमिका की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के शांति प्रयासों का पूरा समर्थन किया।
यह भी पढ़ें: सर्वे: निर्वासन नीति ट्रंप को मध्यावधि चुनाव पहुंचा सकती है बड़ा नुकसान, 57% मतदाता विरोध में, पार्टी में भी विरोध
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के रेड जोन में सुरक्षा बेहद सख्त कर दी गई है। इस इलाके में सरकारी इमारतें और दफ्तर मौजूद हैं। रेड जोन को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। वहां सेना लगातार गश्त कर रही है। प्रस्तावित बातचीत के लिए 10,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
अमेरिका-ईरान के बीच कब से जारी है तनाव?
ईरान और अमेरिका के बीच यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था। तब अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर संयुक्त हमले किए थे। 11 और 12 अप्रैल को बातचीत का पहला दौर हुआ था। वह वार्ता बेनतीजा रही थी। अब पाकिस्तान एक मध्यस्थ के रूप में दोनों देशों को करीब लाने की कोशिश कर रहा है।
Trending Videos