{"_id":"662c712d93af78238d03d726","slug":"prince-harry-wants-to-spend-more-time-in-the-uk-with-his-family-but-he-can-t-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Royal Family: कैंसर से जूझ रहे पिता और भाभी से मिलना चाहते थे प्रिंस हैरी, पर फिर अटका दौरा, जानें क्या है वजह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Royal Family: कैंसर से जूझ रहे पिता और भाभी से मिलना चाहते थे प्रिंस हैरी, पर फिर अटका दौरा, जानें क्या है वजह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 27 Apr 2024 08:59 AM IST
विज्ञापन
सार
राजा चार्ल्स और केट मिडलटन के कैंसर होने के साथ-साथ राजकुमार हैरी के लिए बढ़ते कानूनी संकटों के बीच, रिपोर्ट से पता चलता है कि वह अपनी यात्रा को सुरक्षा कारणों के चलते रद्द करने पर विचार कर रहे हैं।
राजकुमार हैरी
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्यों की सेहत कुछ ठीक नहीं है। राजकुमारी केट मिडलटन बता चुकी हैं कि उन्हें कैंसर है, उधर किंग चार्ल्स भी कैंसर से जूझ रहे हैं। इन सबके बीच, अटकलें लगाई जा रही थीं कि राजकुमार हैरी अपने पिता से मिलने के लिए ब्रिटेन आ सकते हैं। वहीं, इनविक्टस गेम्स समारोह का हिस्सा बनने की भी चर्चा थी। हालांकि, अब बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी है।
Trending Videos
राजा चार्ल्स और केट मिडलटन के कैंसर होने के साथ-साथ राजकुमार हैरी के लिए बढ़ते कानूनी संकटों के बीच, रिपोर्ट से पता चलता है कि वह अपनी यात्रा को सुरक्षा कारणों के चलते रद्द करने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर संतुष्ट नहीं
हैरी अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों के साथ घर छोड़कर कैलिफोर्निया चले गए थे। उस समय से पिता और पुत्र के बीच संबंध खराब होने लगे थे। ऐसे में बढ़े तनाव के बीच यह फैसला सामने आया है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रिटेन के प्रिंस हैरी को हाल ही में लंदन हाईकोर्ट से झटका लगा था। ब्रिटेन में अपनी सुरक्षा को लेकर उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ अदालत का रुख किया था। मामले में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश सर पीटर लेन ने कहा था कि पुलिस सुरक्षा हटाने का फैसला गैरकानूनी या तर्कहीन नहीं था। इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रिंस हैरी अपनी आगामी यात्रा की सुरक्षा को लेकर संतुष्ट नहीं हैं।
प्रिंस हैरी ब्रिटेन में अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर परेशान
ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी ने दावा किया था कि सोशल मीडिया और समाचार मीडिया पर उन्हें और उनकी पत्नी को लगातार निशाना बनाए जाने के कारण ब्रिटेन जाने पर उन्हें और उनके परिवार की सुरक्षा को खतरे में डाला गया था। हैरी के वकील ने दलील दी थी कि उनके मुवक्किल की सुरक्षा जरूरतों का मूल्यांकन करने वाले सरकारी समूह ने तर्कहीन तरीके से काम किया। हालांकि, अदालत ने कहा कि निर्णय उचित था। इस फैसले के बाद ही प्रिंस हैरी और उनके परिवार को शाही सुरक्षा सेवाओं का उपयोग करने का अधिकार नहीं मिला।
टीम पर है यह जिम्मेदारी
एक मीडिया रिपोर्ट में कुछ सूत्रों के हवाले से कहा गया कि जब भी हैरी ब्रिटेन जाते हैं, तो उनकी यात्राएं हमेशा इस बात पर निर्भर करती हैं कि वह कितनी सुरक्षित है। इसलिए इनविक्टस गेम्स समारोह में भाग लेना है या नहीं यह तय करने से पहले उनकी सुरक्षा टीम को यह सुनिश्चित करना होगा कि सेंट पॉल को मेट्रोपॉलिटन पुलिस द्वारा पर्याप्त रूप से संरक्षित किया गया है या नहीं। इसके साथ ही टीम को यह भी देखना होगा कि जब प्रिस हैरी लंदन में हों तब उनकी सुरक्षा में कोई कमी न रहे।
सूत्रों ने यह भी दावा किया, 'हैरी अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में अधिक समय बिताना चाहते हैं। पर उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हों तो उनके पास कोई रास्ता नहीं बचता है कि वह ऐसा कर सकें।
प्रिंस हैरी ब्रिटेन नहीं जाने को लेकर निराश
एक अंदरूनी सूत्र का कहना है कि प्रिंस हैरी यात्रा के रद्द करने को लेकर दुखी हैं। क्योंकि उन्होंने केवल अपनी सुरक्षा के के लिए नहीं बल्कि परिवार, जनता और अपने अधिकारियों की सुरक्षा के लिए अनुरोध किया था।