Putin Love Life: एयरहोस्टेस से शादी, 60 की उम्र में तलाक; कभी 31 तो कभी 32 साल छोटी महिला के साथ जुड़ा नाम
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज से भारत दौरे पर हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शामिल पुतिन की निजी जिदंगी को लेकर कई तरह की चर्चा होती है। आइये जानते उनकी शादी, तलाक और प्रेम संबंधों के बारे में...
विस्तार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं। इस दौरे से भारत और रूस के संबंधों को कई क्षेत्रों में मजबूती मिलने का संभावना है। पुतिन के साथ उनकी 100 लोगों की टीम भी आ रही है। लेकिन उनके परिवार का एक भी सदस्य उनके साथ नहीं आ रहा है। 2012 में पुतिन को आखिरी बार उनकी पत्नी के साथ देखा गया था। 2014 में उनके तलाक की खबरें बहार आई। इसके बाद अब उनका परिवार रूस में भी कहीं नजर नहीं आता है। कई मौकों पर पुतिन का नाम अलग-अलग महिलाओं के साथ जोड़ा जाता रहा है। हाल में उनका संबंध एकातेरिना कात्या मिजुलिना नाम की महिला के साथ जुड़ा। कात्या की उम्र पुतिन से 32 साल कम बताई जाती है।
राष्ट्रपति बनने से पहले कैसा रहा है पुतिन का जीवन?
व्लादिमीर पुतिन का जन्म अक्टूबर 1952 में सोवियत शहर लेनिनग्राद में हुआ था और वे अपने माता-पिता के इकलौते बच्चे थे। उनका बचपन लेनिनग्राद (अब सेंट पीटर्सबर्ग) में बीता। स्कूल के बाद, पुतिन ने लेनिनग्राद स्टेट यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई की, 1975 में ग्रेजुएशन किया फिर अर्थशास्त्र में पीएचडी की। इसके बाद सोवियत संघ की खतरनाक सुरक्षा एजेंसी, केजीबी में शामिल हो गए।
मॉस्को में केजीबी की एकेडमी में एक साल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, 1985 में उन्हें ईस्ट जर्मनी के ड्रेसडेन में पोस्ट किया गया। अपने पूर्व लॉ प्रोफेसरों में से एक अनातोली सोबचक के साथ उन्होंने राजनीति की शुरुआत की। जून 1991 में पुतिन सेंट पीटर्सबर्ग के डिप्टी मेयर बने।
अगस्त 1999 में, व्लादिमीर पुतिन को राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूस के पहले उप प्रधानमंत्रियों में से एक और फिर प्रधानमंत्री बनाया। 31 दिसंबर 1999 को येल्तसिन के इस्तीफा देने के बाद पुतिन रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। मार्च 2000 में उन्हें आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया।
1983 में हुई शादी, 60 की उम्र में तलाक
व्लादिमीर पुतिन और ल्यूडमिला शक्रेबनेवा का विवाह 1983 में हुआ था। ल्यूडमिला शादी से पहले एयरहोस्टेस थीं। उनकी दो बेटियां हैं, मारिया और येकातेरिना। शादी के 30 वर्षों के बाद दोनों ने एक रूसी सरकारी टेलीविजन चैनल पर तलाक की घोषणा की। दोनों ने बताया कि एक दूसरे को समय न दे पाने के कारण यह निर्णय लिया। यह फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया। तलाक के बाद पुतिन की पत्नी को सार्वजनिक रूप से बहुत कम देखा गया। उनकी पत्नी से बताया की पुतिन हमेशा काम नें व्यस्त रहते हैं। लेकिन तलाक के बाद भी वह बच्चों का ध्यान रखते हैं। दोनों को आखिरी बार 7 मई 2012 को राष्ट्रपति के रूप में उनके तीसरे कार्यकाल के उद्घाटन समारोह में एक साथ देखा गया था। शादी के 30 साल बाद 2013 में दोनों ने तलाक ले लिया।
दोनों की मुलाकात एक संगीत कार्यक्रम में हुई थी। शादी के बाद दोनों 1985 से 1990 तक पूर्वी जर्मनी में रहे। इस समय पुतिन केजीबी में एक सुरक्षा एजेंट के रूप में करते थे। दोनों के बीच समय के साथ अलगाव बढ़ता रहा। 2000 में पुतिन के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों अलग-अलग जीवन जीने लगे। उनकी बेटियां भी अलग-अलग जीवन जी रही हैं। मारिया पुतिना नोमेंको नाम की एक हेल्थकेयर इन्वेस्टमेंट फर्म की को-ओनर हैं, जबकि उनकी छोटी बेटी कैटरीना टिखोनोवा पहले कॉम्पिटिटिव डांसर थीं, जो अब मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पहल चलाती हैं।
दुकान सफाई करने वाली महिला से जुड़ा नाम
शादी के बाद पुतिन के एक्स्ट्रा मैरिटल संबंध भी थे। पहले उनका नाम स्ट्रिपर डांसर से साथ जोड़ा गया था। सार्वजनिक तौर पर उनका नाम स्वेतलाना क्रिवोनोगिख के साथ जुड़ा। यूरोपीय मीडिया का दावा है कि स्वेतलाना के साथ उनका विवाहेतर संबंध था। क्रिवोनोगिख दुकान की सफाई करने वाली महिला थी। लेकिन वह बेहद खूबसूरत थीं। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात 1999 में हुई थी, जब पुतिन प्रधानमंत्री थे, लेकिन राष्ट्रपति पद के लिए उनका नाम तय था, और चार साल बाद दोनों की एक बेटी हुई। 2020 में उनकी बेटी लुइजा रोजोवा ने दनिन के खोजी समाचार आउटलेट प्रोएक्ट को इंटरव्यू के दौरान ये बातें बताई थी। इंटरव्यू लेने वाले रिपोर्टर एंड्री ज़खारोव ने बाद में लिखा कि वह ‘रूस के राष्ट्रपति से बहुत मिलती-जुलती हैं’।
जिम्नास्ट अलीना कबेवा से गुपचुप शादी की खबरें
पुतिन और उनकी पत्नी शक्रेबनेवा की शादी में उतार-चढ़ाव की खबरें लगातार चल रही थी। ये भी दावा किया गया कि दोनों ने गुपचुप तरीके से तलाक ले लिया। 2008 में रूसी अखबार की रिपोर्ट ने एक बार फिर पुतिन के अफेयर की चर्चाओं को बढ़ा दिया। इसके बाद पुतिन ने गुस्से में अखबार को तुरंत बंद करवा दिया। यह रिपोर्ट छापने वाला मोस्कोवस्की कोरेस्पोंडेंट था, जिसने रूसी नेता की निजी जिंदगी के बारे में रिपोर्ट में कहा कि पुतिन की अलीना काबेवा से सगाई हो चुकी है। भले ही वह अभी भी शक्रेबनेवा से शादीशुदा हैं।
काबेवा रूस की सबसे मशहूर जिमनास्ट में से एक हैं, जिन्होंने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं, 14 वर्ल्ड चैंपियनशिप में और 21 यूरोपियन चैंपियनशिप में (हालांकि 2001 में एक डोपिंग स्कैंडल की वजह से उन पर दो साल का बैन लगा था)।
पुतिन से 31 साल छोटी अलीना काबेवा का जन्म 1983 में हुआ था। इसी साल पुतिन ने शक्रेबनेवा से शादी की थी। अपने जिमनास्टिक करियर के बाद काबेवा ने कई राजनीतिक पद संभाले। 2007 से 2014 तक, वह देश की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी यूनाइटेड रशिया की स्टेट ड्यूमा डिप्टी थीं और 2014 में नेशनल मीडिया ग्रुप के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की चेयरवुमन बनीं। 2008 में मीडिया रिपोर्ट आई कि दोनों ने सेंट पीटर्सबर्ग के कॉन्स्टेंटिनोव पैलेस में शादी कर ली। हालांकि दोनों ने इस खबरों से इंकार किया।
क्रेमलिन के सूत्रों का दावा है कि दोनों के एक लड़की और दो लड़के हैं, जो स्विट्जरलैंड में पैदा हुए थे। खबर है कि काबेवा ने 2015 में पुतिन की बेटी को जन्म दिया और 2019 में दो बेटों को। हालांकि इन चीजों से लगातार इंकार किया गया। स्विस मीडिया के हवाले से यह जानकारी भी सामने आई की दोनों बार काबायेवा ने लड़के को जन्म दिया।
32 साल छोटी एकातेरिना कात्या मिजुलिना से भी जुड़ा नाम
पुतिन के जीवन में महिलाओं के साथ संबंध को लेकर लगातार खबरें आती रही हैं। हालांकि कभी भी उनकी ओर से इन बातों को स्वीकार नहीं किया गया। 2024 में पुतिन का नाम एकातेरिना कात्या मिजुलिना नाम की महिला के साथ जुड़ा। यह महिला पुतिन से उम्र में 32 साल छोटी बताई गई। यह महिला पुतिन की समर्थक और एक यूक्रेन विरोधी सीनेटर की बेटी बताई जाती हैं।
रूसी पत्रकार और कैदियों की अधिकारों के लिए काम करने वाली कार्यकर्ता ओल्गा रोमानोवा ने एक यूक्रेनी समाचार चैनल को बताया कि पुतिन के सबसे बड़े विरोधी माने-जाने वाले दिवंगत एलेक्सी नवलनी ने शुरुआत में व्लादिमीर पुतिन और एकातेरिना कात्या मिजुलिना के रिश्ते का खुलासा किया था।