फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम करता है ताजा फल-सब्जियों का सेवन? जानें क्या कहती है रिसर्च

Tue, 25 Feb 2020 10:05 AM IST
गौरव पाण्डेय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 25 Feb 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Research says Fruits Vegetables Cheese can save you from brain stroke
सांकेतिक तस्वीर

ताजा शोध से पता चला है कि अगर आप फल, सब्जी और चीज का नियमित सेवन करते हैं तो यह आपको एक निश्चित प्रकार के मानसिक आघात से बचा सकता है। ‘यूरोपियन हार्ट जर्नल’ में प्रकाशित इस शोध में दो प्रमुख आघातों का आहार से जुड़ाव पर अध्ययन किया गया था, जिसमें यह तथ्य उभरकर सामने आया है।  


 

Research says Fruits Vegetables Cheese can save you from brain stroke
Vegetables

अध्ययन में नौ यूरोपीय देशों के 04 लाख 18 हजार लोगों को शामिल किया गया था। इन लोगों से उनके भोजन, जीवनशैली और चिकित्सा संबंधी जानकारियां एकत्र की गईं। फिर नतीजों में सामने आया कि जिन लोगों के आहार में फल, सब्जियां, फाइबर, दूध और चीज की मात्रा ज्यादा थी, उनमें अरक्तता (इस्कीमिक) आघात का खतरा कम था। साथ ही यह बात भी सामने आई है कि ज्यादा अंडे खाने से रक्तस्रावी (हैमरेजिक ) आघात की आशंका बढ़ सकती है।

Research says Fruits Vegetables Cheese can save you from brain stroke
green vegetables - फोटो : social media

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में कार्यरत डॉ. टैमी टॉन्ग के मुताबिक, फाइबरयुक्त भोजन, फल-सब्जियों का सेवन और अरक्तता आघात के कम जोखिम के बीच मजबूत संबंध देखा गया है। लिहाजा, जो लोगों तय स्वास्थ्य गाइडलाइंस के हिसाब से फल-सब्जी और फाइबर वाले भोजन का कम सेवन कर रहे हैं उन्हें इसकी मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।  हालांकि, आहार का रक्तस्रावी आघात से कोई खास ताल्लुक सामने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Research says Fruits Vegetables Cheese can save you from brain stroke
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

10 ग्राम ज्यादा फाइबर कम कर देगा जोखिम
शोधकर्ताओं का कहना है कि रोजाना 10 ग्राम ज्यादा फाइबरयुक्त आहार खाने से अरक्तता आघात का जोखिम 23 फीसदी तक कम हो जाता है। वहीं, अंडों के 20 ग्राम अतिरिक्त सेवन से रक्तस्रावी आघात की आशंका 25 बढ़ जाती है।  

विज्ञापन
Research says Fruits Vegetables Cheese can save you from brain stroke
brain - फोटो : अमर उजाला

हालांकि शोध में शामिल न रहे कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि भोजन के अलावा सामाजिक-आर्थिक कारक और सही जीवनशैली से भी आघात का खतरा कम होने की संभावना है। उन्होंने सिर्फ आहार के आघात से संबंध पर भविष्य में और गहन अध्ययन की जरूरत भी बताई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed