सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia warned against West Asia war appealing to immediately stop war and start talks

Russia: पश्चिम एशिया युद्ध पर चीन के बाद रूस की भी चेतावनी, तुरंत युद्ध रोकने और बातचीत शुरू करने की अपील की

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Mon, 16 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के बीच रूस ने भी सभी पक्षों से तुरंत संघर्ष रोकने की अपील की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बाद क्षेत्र में हिंसा का खतरनाक दौर शुरू हो गया है। रूस ने नागरिकों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कूटनीतिक बातचीत शुरू करने की मांग की है

Russia warned against West Asia war appealing to immediately stop war and start talks
रूस के राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य टकराव के बीच रूस ने सभी पक्षों से तुरंत युद्ध रोकने की अपील की है। इससे पहेल होर्मुज संकट पर चीन ने भी अमेरिका को चेतावनी दी थी।  रूस के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि मौजूदा संघर्ष ने पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है और इससे आम नागरिकों की जान पर खतरा बढ़ गया है। रूस ने कहा कि हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और इसे तुरंत रोकने के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक रास्ता अपनाना जरूरी है।
Trending Videos


रूस ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बाद पश्चिम एशिया में हिंसा का नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। मंत्रालय के मुताबिक इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ा है और अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। रूस ने कहा कि इस संघर्ष का कोई स्पष्ट अंत नजर नहीं आ रहा है और इससे क्षेत्रीय स्थिरता को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने किन देशों पर लगाए आरोप?
रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल की कार्रवाई ने मध्य पूर्व में हिंसा के अभूतपूर्व चक्र को जन्म दिया है। बयान में कहा गया कि यह हमला बिना उकसावे के किया गया था। रूस के अनुसार इस कदम ने पूरे क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है और अब लगातार अधिक घातक हमले हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें- मौत की अफवाहों के बीच पीएम नेतन्याहू ने जारी किया नया वीडियो, लोगों से की मुलाकात; क्या बातचीत हुई?

नागरिकों की सुरक्षा पर जताई चिंता
रूस ने कहा कि इस युद्ध का सबसे ज्यादा असर आम नागरिकों पर पड़ रहा है। मंत्रालय ने बताया कि ईरान और खाड़ी के अरब देशों में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। रूस ने सभी पक्षों से अपील की कि वे नागरिक इलाकों और बुनियादी ढांचे पर हमले बंद करें। बयान में कहा गया कि नागरिकों की मौत और पीड़ा को तुरंत रोकना जरूरी है।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी असर
रूस ने कहा कि इस संघर्ष का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। यह समुद्री मार्ग दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है। रूस के अनुसार इस मार्ग में बाधा आने से वैश्विक व्यापार और तेल बाजार पर गंभीर असर पड़ सकता है।

राजनीतिक समाधान की पेशकश
रूस ने कहा कि वह इस संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपनी भूमिका निभाने को तैयार है। मॉस्को ने कहा कि उसके पास ऐसे संसाधन और कूटनीतिक क्षमता है जिससे दीर्घकालिक और स्थायी समाधान में मदद मिल सकती है। रूस ने सभी पक्षों से तुरंत युद्ध रोकने और बातचीत की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है।


अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed