सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan reunification 'unstoppable': Xi in new year address; highlights USD 170 bn Brahmaputra dam

नए साल पर जिनपिंग का संदेश: ताइवान का चीन के साथ एकीकरण समय की मांग; ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध का भी किया जिक्र

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 31 Dec 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
सार

China: शी जिनपिंग ने नए साल 2026 के आगमन पर अपने संबोधन में कहा कि ताइवान का चीन के साथ फिर से एकीकरण रोका नहीं जा सकता। उन्होंने ब्रह्मपुत्र पर दुनिया के सबसे बड़े बांध के निर्माण और चीन की बढ़ती रक्षा, तकनीक व आर्थिक प्रगति का भी जिक्र किया। शी ने कहा कि इस साल चीन की जीडीपी 20 ट्रिलियन डॉलर पार करने वाली है। 

Taiwan reunification 'unstoppable': Xi in new year address; highlights USD 170 bn Brahmaputra dam
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को कहा कि ताइवान का फिर से चीन के साथ एकीकरण रोका नहीं जा सकता। अपने नए साल के संबोधन में उन्होंने देश की बढ़ती रक्षा क्षमताओं का जिक्र किया और ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया के सबसे बड़े बांध के निर्माण पर भी प्रकाश डाला। 
Trending Videos


जिनपिंग ने नए साल 2026 के अवसर राष्ट्र के नाम संदेश में कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों ओर रहने वाले चीनी लोगों के बीच खून और रिश्तेदारी का संबंध है। हमारी मातृभूमि का फिर से एकीकरण समय की मांग है और इसे रोका नहीं जा सकता। यह बात उन्होंने ऐसे समय में कही, जब बीत तीन दिनों में चीनी सेना ने स्वशासित द्वीप ताइवान के आसपास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास तेज किए हैं। चीन उसे अपने मुख्य भूभाग का हिस्सा मानता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'सोच-समझकर योजना बनाई गई..', रूस ने जारी किया राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर कथित हमले का वीडियो

वर्ष 2022 के बाद यह छठी बार है, जब चीन ने वायुसेना के नवीनतम लड़ाकू विमानों, विमानवाहक पोतों, मिसाइलों और ड्रोन की मदद से ताइवान पर कब्जे का अभ्यास करते हुए सैन्य अभ्यास किए हैं। अपने संबोधन में शी जिनपिंग (72 वर्षीय) ने अर्थव्यवस्था, रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में बीजिंग की प्रगति पर भी प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा, यारलुंग त्सांगपो नदी (जिसे ब्रह्मपुत्र कहा जाता है) के निचले हिस्से में जलविद्युत परियोजना का निर्माण शुरू हो गया है। चीन ने पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील तिब्बत में बांध का औपचारिक रूप से निर्माण शुरू कर दिया है। यह बांध अरुणाचल प्रदेश की सीमा के पास ब्रह्मपुत्र नदी पर 170 अरब डॉलर की लागत से बनाया जा रहा है। इससे भारत और बांग्लादेश के निचले हिस्सों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

शी जिनपिंग ने चीन के पहले ऐसे विमानवाहक पोत के संचालन का भी जिक्र किया, जिसमें विद्युत चुंबकीय प्रक्षेपक प्रणाली लगी है। 'फुजियान' नाम का यह पोत अमेरिका के यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड के बाद दुनिया का दूसरा ऐसा विमानवाहक पोत है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में चीन की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि ह्यूमनॉइड रोबोट कुंग फू किक कर रहे थे और ड्रोन ने शानदार लाइट शो प्रस्तुत किए।

ये भी पढ़ें: कहीं संघर्ष थमा तो कहीं तय हुई सीमाएं.., साल 2025 में इन समझौतों ने खींचा पूरी दुनिया का अपनी ओर ध्यान

चीन की अर्थव्यवस्था लगभग पांच फीसदी की धीमी वृद्धि का सामना कर रही है और निर्यात पर अधिक निर्भर है। अर्थव्यवस्था को लेकर जिनपिंग ने कहा कि इस साल चीन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 20 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचने वाला है। उन्होंने कहा, हमारी अर्थव्यवस्था निरंतर नए मुकाम हासिल कर रही है और इस साल यह 140 ट्रिलियन युआन (लगभग 20 ट्रिलियन डॉलर) तक पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed