{"_id":"6912fee6d2f5f2d87e060c92","slug":"thailand-accuses-cambodia-of-lay-landmines-on-border-suspends-donald-trump-s-treaty-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thailand Cambodia War: कंबोडिया और थाईलैंड में फिर छिड़ेगी जंग? थाई सेना ने रद्द किया ट्रंप का शांति समझौता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Thailand Cambodia War: कंबोडिया और थाईलैंड में फिर छिड़ेगी जंग? थाई सेना ने रद्द किया ट्रंप का शांति समझौता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:54 PM IST
सार
थाईलैंड की ओर से सीमा पर कंबोडिया की नई बारूदी सुरंगों की वजह से सैनिकों के घायल होने का दावा किया. हालांकि कंबोडिया ने इसे खारिज कर पुरानी लैंडमाइन बताया.
विज्ञापन
थाईलैंड कंबोडिया युद्ध
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
थाईलैंड की सेना ने मंगलवार को कंबोडिया पर विवादित सीमा क्षेत्र में नई बारूदी सुरंगें बिछाने का आरोप लगाया। थाईलैंड ने दावा किया कि इन बारूदी सुरंगों के चलते उसके कई सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीमा पर लैंडमाइन्स बिछाए जाने को थाईलैंड ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रस्तावित शांति समझौते का उल्लंघन बताया।
Trending Videos
थाईलैंड की सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल विनथाई सुवारी ने बयान जारी करते हुए कहा कि फोरेंसिक अधिकारियों ने सोमवार (10 नवंबर,2025) को कंथारलक जिले में बारूदी सुरंगों वाले क्षेत्र की जांच-पड़ताल की। इस दौरान अधिकारियों को धमाके से बना एक गड्ढा और तीन अन्य बारूदी सुरंगों का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर गश्त के दौरान 4 थाई सैनिक घायल
थाई सेना की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया था कि सीमा पर गश्त करने के दौरान लैंडमाइन पर पैर पड़ने की वजह से चार सैनिक घायल हो गए। इनमें से एक सैनिक ने अपना पैर भी गंवा दिया। बैंकॉक पोस्ट के मुताबिक मेजर जनरल विनथाई ने कहा, ''इस तरह की घटना संघर्ष को कम करने में कंबोडिया के दोहरे रवैये को दर्शाता है। ये शत्रुता को भी दर्शाता है, जो संयुक्त रूप से माने गए समझौते का भी उल्लंघन है।''
कंबोडिया ने आरोपों को किया खारिज
कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार की देर रात थाईलैंड के आरोपों को खारिज कर दिया। कंबोडिया की ओर से कहा गया कि कंबोडिया के गृह युद्ध के दौरान की एक पुरानी बारूदी सुरंग में धमाके की वजह से सोमवार को थाई सैनिक घायल हुए। कंबोडिया की ओर से कहा गया कि उसकी ओर से सीमा पर कोई भी नई लैंडमाइंस नहीं बिछाई गई हैं, जो आम नागरिकों के लिए खतरा बनें।
थाईलैंड पर कंबोडिया ने जड़ा ये आरोप
कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय ने शांति समझौते की शर्तों और जेनेवा कन्वेंशन का सख्ती से पालन करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मंत्रालय ने थाईलैंड की ओर से कंबोडिया के साथ तमाम गतिविधियां सस्पेंड करने पर भी चिंता जताई। इसमें विवादित सीमा क्षेत्र से बड़े हथियारों को हटाने और कंबोडियाई युद्धबंदियों को छोड़े जाने पर सहमति बनी थी।