{"_id":"6a470251653ac5982e0750a0","slug":"trump-financial-disclosure-reveals-record-income-from-resorts-and-crypto-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: राष्ट्रपति पद, अरबों की कमाई...बढ़ा जलवा, उठे सवाल; मार-ए-लागो, डोराल और क्रिप्टो से की कमाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: राष्ट्रपति पद, अरबों की कमाई...बढ़ा जलवा, उठे सवाल; मार-ए-लागो, डोराल और क्रिप्टो से की कमाई
Fri, 03 Jul 2026 05:59 AM IST
अमन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 03 Jul 2026 05:59 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा वित्तीय खुलासे में फ्लोरिडा स्थित रिसॉर्टों और क्रिप्टो कारोबार से आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी सामने आई है। रिपोर्ट के बाद निजी कारोबारी हितों और राष्ट्रपति पद के बीच संभावित हितों के टकराव को लेकर अमेरिका में नई बहस शुरू हो गई है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा वार्षिक वित्तीय खुलासे ने सत्ता व निजी कारोबारी हितों के संबंधों पर बहस तेज कर दी है। अमेरिकी ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार राष्ट्रपति पद पर वापसी के बाद ट्रंप की व्यक्तिगत घोषित आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। खास तौर पर फ्लोरिडा स्थित उनके दो प्रमुख रिसॉर्ट मार-ए-लागो और ट्रंप नेशनल डोराल से रिकॉर्ड स्तर की आय दर्ज की गई है।
वहीं एथिक्स विशेषज्ञों का कहना है कि राष्ट्रपति की राजनीतिक गतिविधियों और निजी व्यावसायिक परिसंपत्तियों के बीच बढ़ती निकटता हितों के टकराव को बल देती है, जबकि व्हाइट हाउस ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। यह जानकारी सीएनएन की रिपोर्ट तथा अमेरिकी ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स में दाखिल वित्तीय खुलासे पर आधारित है। वित्तीय खुलासे के अनुसार पिछले वर्ष की शुरुआत से ट्रंप अपने फ्लोरिडा स्थित दोनों परिसरों का दो दर्जन से अधिक बार दौरा कर चुके हैं।
सदस्यता शुल्क बढ़ाकर 10 लाख डॉलर किया
मार-ए-लागो की बढ़ती आय के पीछे सदस्यता शुल्क में भारी बढ़ोतरी भी महत्वपूर्ण कारण मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार 2024 में ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने से पहले क्लब की सदस्यता की प्रारंभिक शुल्क बढ़ाकर 10 लाख डॉलर (करीब 8.7 का करोड़ रुपये) कर दी गई। 2016 के चुनाव से पहले यही शुल्क 1 लाख डॉलर थी। न्यू जर्सी और वेस्ट पाम बीच स्थित ट्रंप के अन्य गोल्फ क्लबों की सदस्यता और उपयोग शुल्क भी बढ़ाए गए हैं, जो कई मामलों में छह अंकों वाले स्तर तक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर ICE की बड़ी कार्रवाई: पांच दिन में 10,000 गिरफ्तार; जून के अंत में दिखी तेजी
क्रिप्टो उपक्रम बने कमाई का बड़ा स्रोत
वित्तीय खुलासे के अनुसार ट्रंप ने अपने नए क्रिप्टो उपक्रमों से 1.4 अरब डॉलर से अधिक की घोषित आय दर्शाई है। इनमें ट्रम्प मीमकॉइन और उनके बेटों द्वारा सह-स्थापित वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल प्रमुख हैं। दस्तावेज के मुताबिक पिछले वर्ष ट्रंप की क्रिप्टो से घोषित आय उनके गोल्फ क्लबों, होटलों और रिसॉर्टों से हुई कुल आय से लगभग तीन गुना रही।