Live
West Asia LIVE: सीजफायर के बाद अमेरिकी हमलों में 38 ईरानियों की मौत; होर्मुज से जहाजों की आवाजाही हुई बेहद कम
{"_id":"6a592f1dfb12896c9f00334a","slug":"us-iran-conflict-live-updates-trump-threat-iran-retaliates-jordan-us-base-2026-07-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia LIVE: सीजफायर के बाद अमेरिकी हमलों में 38 ईरानियों की मौत; होर्मुज से जहाजों की आवाजाही हुई बेहद कम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fri, 17 Jul 2026 01:32 PM IST
राकेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:32 PM IST
खास बातें
West Asia Live Updates: खाड़ी देश अब एक ऐसी आग में झुलस रहे हैं, जिसे बुझाना नामुमकिन लग रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सीधी चेतावनी के बाद अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने लगातार छठी रात ईरान को बमों से पाट दिया है। यह हमला कितना भीषण है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अमेरिकी मिसाइलों ने इस बार सिर्फ सैन्य ठिकाने नहीं, बल्कि ईरान की लाइफलाइन कहे जाने वाले पुलों, रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया है। रणनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते 'होर्मुज जलडमरूमध्य' के पास भारी तबाही हुई है, जिससे ईरान के कई शहरों का आपस में संपर्क पूरी तरह टूट गया है। जवाब में बौखलाए ईरान ने भी अमेरिकी बेस वाले बहरीन और कुवैत पर मिसाइलें और ड्रोन दागकर भीषण पलटवार कर दिया है। क्या अब खाड़ी के रास्ते पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था ठप हो जाएगी? खाड़ी देशों में बढ़ते इस भारी तनाव के बीच पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:18 PM, 17-Jul-2026
ईरान ने नागरिकों से की बिजली बचाने की अपील
ईरान ने पहली बार आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि उसके बिजली उत्पादन और वितरण से जुड़े बुनियादी ढांचे (पावर इंफ्रास्ट्रक्चर) पर हमले हुए हैं। इन हमलों के बाद सरकार ने देशवासियों से बिजली की खपत कम करने और ऊर्जा का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है। अब तक ईरान सार्वजनिक रूप से ऐसे हमलों की पुष्टि करने से बचता रहा था, लेकिन ताजा बयान से संकेत मिलता है कि हालिया संघर्ष का असर अब देश के ऊर्जा तंत्र पर भी पड़ने लगा है। इससे बिजली आपूर्ति और आवश्यक सेवाओं पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
01:32 PM, 17-Jul-2026
बहरीन ने नागरिकों को दी सतर्क रहने की सलाह
बहरीन की सशस्त्र सेनाओं ने शुक्रवार को दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने ईरान की ओर से किए गए कई 'शत्रुतापूर्ण हवाई हमलों' को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट कर दिया। सैन्य बयान में कहा गया कि ईरान ने नागरिकों को निशाना बनाकर कायराना हमला किया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, हमले के बाद जमीन पर मिले किसी भी संदिग्ध या अज्ञात वस्तु के पास न जाएं और उसकी सूचना तुरंत संबंधित एजेंसियों को दें। जनरल कमांड ने कहा कि नागरिकों और निजी संपत्तियों को निशाना बनाने के लिए मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन है।
विज्ञापन
01:21 PM, 17-Jul-2026
होर्मुज से जहाजों की आवाजाही हुई बेहद कम
शिपिंग डेटा के अनुसार, गुरुवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से केवल तीन कमोडिटी जहाज़ ही गुजरे, जो मई के बाद एक दिन में दर्ज की गई सबसे कम संख्या है। हाल के दिनों में जहाजों पर ईरानी हमलों और ईरान से जुड़े जहाज़ों पर अमेरिकी नाकेबंदी (ब्लॉकेड) दोबारा लागू होने के बाद अधिकांश जहाज या तो रुक गए या फिर बीच रास्ते से ही यू-टर्न लेकर लौट गए। शुक्रवार को 05:13 GMT पर केप्लर के आंकड़ों के मुताबिक, ईंधन तेल ले जा रहा प्रतिबंधित प्रोडक्ट टैंकर 'मीरान' और लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर चल रहा छोटा जहाज 'नोरिता' ईरानी मार्ग से जलडमरूमध्य पार कर बाहर तो निकले, लेकिन अमेरिकी नाकेबंदी वाले ओमान की खाड़ी क्षेत्र में पहुंचकर रुक गए। वहीं, LSEG के डेटा के अनुसार इराकी ईंधन तेल से लदा बंकरिंग टैंकर 'एरोलिया', जो समुद्र में दूसरे जहाजों को ईंधन उपलब्ध कराता है, शुक्रवार को खाड़ी से बाहर निकलने के कुछ ही घंटों बाद यू-टर्न लेकर फिर खाड़ी की ओर लौट गया।
12:44 PM, 17-Jul-2026
ओमान तट के पास टैंकर पर हमला, अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हुआ निशाना
ब्रिटेन की यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) एजेंसी के अनुसार, गुरुवार को ओमान के खासाब से लगभग 19 समुद्री मील (करीब 35 किलोमीटर) पूर्व में समुद्र में यात्रा कर रहे एक तेल टैंकर पर किसी अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। एजेंसी ने बताया कि हमले के बावजूद टैंकर के सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और इस घटना से समुद्री पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है। मामले की निगरानी की जा रही है।
12:42 PM, 17-Jul-2026
सीजफायर के बाद अमेरिकी हमले में 38 ईरानियों की मौत, 400 से ज्यादा घायल
ईरान ने दावा किया है कि 22 जून को स्विट्जरलैंड में 60 दिनों की वार्ता के जरिए युद्ध समाप्त करने पर हुई बातचीत के बाद से अब तक अमेरिकी हमलों में 38 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह संघर्षविराम (सीजफायर) पूरी तरह टूट गया और इसके बाद दोनों देशों के बीच जवाबी हमलों का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं, तनाव के बीच होर्मुज़ जलडमरूमध्य अब भी समुद्री यातायात के लिए बंद बना हुआ है।
12:12 PM, 17-Jul-2026
अमेरिका-ईरान से युद्धविराम समझौते के पालन की अपील
चीन और पाकिस्तान ने अमेरिका तथा ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए युद्धविराम का पूरी तरह पालन करने और जल्द से जल्द बातचीत बहाल करने की अपील की है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने शंघाई में हुई बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की। चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार, वांग यी ने सभी पक्षों से युद्धविराम संबंधी समझौते (सीजफायर मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) का सम्मान करने और अपने-अपने दायित्वों का पालन करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:52 AM, 17-Jul-2026
कुवैत और ओमान पर ईरान ने किया हमले का दावा
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने अमेरिक के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के तहत कुवैत स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला कर वहां लगे मिसाइल रक्षा रडार, कई अहम हथियार भंडार और दो HIMARS सतह से सतह पर मार करने वाले मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया। IRGC के अनुसार यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा हाल में ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे, विशेष रूप से दूरसंचार और रेलवे नेटवर्क पर किए गए हमलों के जवाब में की गई। संगठन ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी कार्रवाइयों के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल और गैस निर्यात लगभग पूरी तरह ठप हो गया है तथा उसकी जवाबी सैन्य कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसके अलावा IRGC ने दावा किया कि उसने ओमान के घनीम क्षेत्र में अमेरिकी हवाई निगरानी रडार और होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री निगरानी रडार को भी नष्ट कर दिया है। IRGC ने कहा कि यह हमला उसके जारी अभियानों की 13वीं लहर का हिस्सा है और होर्मुज जलडमरूमध्य पर उसकी नौसेना का नियंत्रण बना हुआ है।
11:19 AM, 17-Jul-2026
जॉर्डन ने तीन ईरानी मिसाइलें मार गिराने का दावा
जॉर्डन की सेना ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने देश की ओर आ रही तीन ईरानी मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर मार गिराया। सेना के अनुसार, इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। जॉर्डन की रॉयल इंजीनियरिंग कॉर्प्स की टीमों ने मिसाइलों के मलबे और गिरे हुए धातु के टुकड़ों को सुरक्षित तरीके से हटाने का काम किया।10:33 AM, 17-Jul-2026
ईरान ने सीरिया में अमेरिकी सैन्य अड्डे को बनाया निशाना
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि उसने सीरिया के अल-तनफ सैन्य अड्डे पर स्थित अमेरिकी विशेष अभियान कमांड सेंटर पर हमला किया है। तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा कि यह कार्रवाई ईरान के ईरानशहर में ईरानी सैनिकों की हत्या के जवाब में की गई है। आईआरजीसी ने यह भी दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर उसका पूरा नियंत्रण बना हुआ है और जब तक अमेरिका के नए हमले जारी रहेंगे, तब तक इस रणनीतिक जलमार्ग से तेल और गैस का कोई निर्यात नहीं होने दिया जाएगा।10:31 AM, 17-Jul-2026
जेडी वेंस ने कुशनर-विटकॉफ पर लगे आरोपों को बताया 'पूरी तरह झूठा'
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ पर ईरान वार्ता के दौरान वित्तीय लाभ उठाने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ये दावे पूरी तरह झूठे हैं और दोनों राष्ट्रपति की टीम के भरोसेमंद सदस्य हैं। वेंस ने कहा कि अंदरूनी जानकारी का इस्तेमाल कर लाभ कमाने का आरोप 'बेतुका' है। उनका यह बयान उस रिपोर्ट के बाद आया, जिसमें दावा किया गया था कि ईरान ने स्विट्जरलैंड में हुई वार्ता के दौरान वेंस को संदेश भेजकर कुशनर और विटकॉफ पर अपनी भूमिका का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। वेंस ने स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसा कोई संदेश कभी नहीं मिला और दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए सबसे अधिक प्रयास किए हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ घंटे पहले ही वेंस ने इज़राइल सरकार के कुछ सदस्यों पर अमेरिकी शांति प्रयासों को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया था।