सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump said Israel and Lebanon agreed to extend ceasefire by additional three weeks

Donald Trump: 'इस्राइल-लेबनान के बीच तीन हफ्तों के लिए बढ़ा संघर्ष विराम', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एलान

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 24 Apr 2026 06:14 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस्राइल-लेबनान संघर्ष विराम को तीन सप्ताह के लिए बढ़ाने को एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने इस समझौते को संभव बनाने में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सीधी भागीदारी का श्रेय दिया।

US President Donald Trump said Israel and Lebanon agreed to extend ceasefire by additional three weeks
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की कि इस्राइल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम को अगले तीन सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। यह घोषणा दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई वार्ताओं के बाद की गई। 
Trending Videos


व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि लेबनान और इस्राइल के उच्च-स्तरीय अधिकारियों के साथ उनकी एक शानदार बैठक हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले हफ्तों में लेबनान के राष्ट्रपति और इस्राइल के प्रधानमंत्री अमेरिका दौरे पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प. एशिया संकट: 'तीन करोड़ लोगों को फिर से गरीबी के गर्त में धकेलेगा ईरान युद्ध', संयुक्त राष्ट्र ने किया आगाह

इस्राइल-लेबनान में तीन हफ्तों के लिए बढ़ा संघर्ष विराम
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "उन्होंने तीन अतिरिक्त हफ्तों के लिए, मैं समझता हूं, गोलीबारी न करने यानी संघर्ष विराम पर सहमति जताई है। हम देखेंगे कि क्या ऐसा होता है। यह उनके बीच नहीं होगा, लेकिन हमें अभी भी हिजबुल्ला के बारे में सोचना है।"

इससे पहले ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की थी कि इस्राइल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम तीन सप्ताह के लिए बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिका लेबनान के साथ मिलकर काम करेगा, ताकि उसे हिजबुल्ला से अपनी सुरक्षा करने में मदद मिल सके।

ये भी पढ़ें: West Asia: होर्मुज से इतर रास्तों की तलाश में तेल-गैस निर्यातक, नए मार्ग बनाने की दिशा में बढ़ रहे खाड़ी देश

क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, "अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, इस्राइल में राजदूत माइक हकाबी, और लेबनान में राजदूत मिशेल ईसा, आज ओवल ऑफिस में इस्राइल और लेबनान के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों से मिले। बैठक बहुत अच्छी रही! अमेरिका लेबनान के साथ मिलकर काम करेगा, ताकि उसे हिजबुल्ला से अपनी सुरक्षा करने में मदद मिल सके।"

उन्होंने कहा, "इस्राइल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम तीन सप्ताह के लिए बढ़ाया जाएगा। मैं निकट भविष्य में इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू, और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हूं। इस ऐतिहासिक बैठक में भाग लेना एक महान सम्मान था।"

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed