{"_id":"69d27bff80b8d3af980b94f0","slug":"whitewhite-house-denies-online-speculation-that-president-donald-trump-was-hospitalised-house-denies-online-speculation-that-president-donald-trump-was-hospitalised-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप का बिगड़ा स्वास्थ्य?: व्हाइट हाउस ने अस्पताल में भर्ती होने की खबरों का दिया जवाब, जानें क्या कहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप का बिगड़ा स्वास्थ्य?: व्हाइट हाउस ने अस्पताल में भर्ती होने की खबरों का दिया जवाब, जानें क्या कहा
आईएएनएस, वॉशिंगटन
Published by: Rahul Kumar
Updated Sun, 05 Apr 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
सार
ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीमार होने की खबरें सामने आई थीं। इन खबरों पर व्हाइट हाउस को ओर से जानकारी दी गई है। जानें, ट्रंप की तबियत को लेकर व्हाइट हाउस ने क्या कहा>
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही उन अटकलों को खारिज किया है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल में भर्ती किए जाने की बात कही जा रही थी। व्हाइट हाउस ने इन दावों को गलत बताया। यह अटकलें तब शुरू हुईं जब व्हाइट हाउस ने शनिवार सुबह 11 बजे (ईटी) यात्रा और फोटो 'लिड' घोषित किया, जिसका मतलब होता है कि उस दिन राष्ट्रपति की कोई और सार्वजनिक उपस्थिति नहीं होगी।
मीडिया में क्यों लगे कयास
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि ट्रंप को वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर ले जाया गया है, जिसे एक वायरल मोटरकेड वीडियो ने और हवा दी।हालांकि, फैक्ट-चेक और बाद की रिपोर्टिंग में पता चला कि यह वीडियो 2024 का है, जब ट्रंप को फायरिंग में घायल होने के बाद पेन्सिल्वेनिया के बटलर स्थित एक अस्पताल से छुट्टी मिली थी। व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर स्टीवन च्युंग ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम सामान्य है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, “ट्रंप से ज्यादा मेहनत करने वाला कोई राष्ट्रपति नहीं रहा है। इस ईस्टर वीकेंड पर भी वह व्हाइट हाउस और ओवल ऑफिस में लगातार काम कर रहे हैं।” वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर से रिपोर्टिंग कर रहे एक पत्रकार ने भी कहा कि वहां न तो 'मरीन वन' था, न कोई मोटरकेड और सड़कें भी खुली हुई थीं। सीबीएस न्यूज की पत्रकार एम्मा निकोलसन ने पोस्ट किया, “दोपहर 1:50 बजे वेस्ट विंग के दरवाजे पर एक मरीन संतरी खड़ा है, जो यह दर्शाता है कि राष्ट्रपति अंदर काम कर रहे हैं।”
ये भी पढ़ें: 'पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ होंगे': मंगलवार को आखिर क्या करने जा रहे ट्रंप?, ईरान को दी खौफनाक धमकी
आमतौर पर वेस्ट विंग के प्रवेश द्वार पर मरीन संतरी की मौजूदगी यह संकेत देती है कि राष्ट्रपति इमारत में मौजूद हैं और काम कर रहे हैं। हाल के वर्षों में राष्ट्रपति की गतिविधियों से जुड़ी गलत जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैलती रही है, जिसे रोकने के लिए अक्सर आधिकारिक स्पष्टीकरण की जरूरत पड़ती है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन