सब्सक्राइब करें

बीएमडब्ल्यू की दो स्पोर्ट्स बाइक भारतीय बाजार में, ये हैं खास फीचर्स

ऑटो न्यूज, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
Two sport bikes of bmw is launch in india, know unique features

बीएमडब्ल्यू मोटोराड इंडिया ने अपनी बाइक बीएमडब्ल्यू जी 310 आर और बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन बाइकों के साथ कंपनी 500 सीसी से नीचे के सेगमेंट में कदम रख रही है। लेकिन जितनी खास ये बाइक हैं उतनी ही ज्यादा है इनकी कीमत भी।

Trending Videos
Two sport bikes of bmw is launch in india, know unique features

इनकी एक्स शोरूम कीमत क्रमश: 2,99,000 रुपये और 3,49,000 रुपये है। इन बाइकों को जर्मनी की बीएमडब्ल्यू मोटोराड ने विकसित किया है। भारत में इसका उत्पादन भागीदार टीवीएस मोटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two sport bikes of bmw is launch in india, know unique features

अगर बीएमडब्ल्यू जी 310 आर के लुक्स की बात करें तो यह बाइक बीएमडब्लू एस 1000 आर से काफी मिलती है। इसके अलावा बाइक के फ्यूल टैंक को भी आकर्षक डिजाइन दिया गया है। इसे कुछ ऐसे डिजाइन किया गया है कि चलाने वाले को अतिरिक्त सुरक्षा मिले। इसके साथ ही इसमें स्टैंडर्ड अपसाइड-डाउन फॉर्क लगाया गया है। इसमें सेफ्टी के बाकी फीचर्स का भी खासा ख्याल रखा गया है।

Two sport bikes of bmw is launch in india, know unique features

बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस का डिजाइन भी काफी अलग है। इसका डिजाइन कंपनी की जीएस अडवेंचर सीरीज से प्रेरित है। दोनों बाइक्स का इस साल फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था।

विज्ञापन
Two sport bikes of bmw is launch in india, know unique features

इन्हें कंपनी के होसुर संयंत्र में तैयार किया जाएगा। इनमें 313 सीसी वाटर कूल्ड सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक इंजन हैं। यह 2.5 सेकेंड में शून्य से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed