{"_id":"6a5ca5307cfacdbfb50ffc33","slug":"best-selling-scooter-why-model-became-india-top-choice-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scooter Sales: देश में सबसे ज्यादा बिका यह स्कूटर, जानें क्यों ग्राहकों को आ रहा है पसंद और इसकी खासियत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Scooter Sales: देश में सबसे ज्यादा बिका यह स्कूटर, जानें क्यों ग्राहकों को आ रहा है पसंद और इसकी खासियत
Sun, 19 Jul 2026 03:51 PM IST
जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Sun, 19 Jul 2026 03:51 PM IST
सार
Top 10 Scooters: भारतीय बाजार में टू-व्हीलर्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। जून के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोल सेगमेंट के कई दिग्गजों ने बाजार में अपना दबदबा बरकरार रखा, तो इलेक्ट्रिक सेगमेंट ने भी बंपर सालाना ग्रोथ दर्ज करके सबको चौंका दिया है। आइए जानते हैं देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 दोपहिया मॉडल्स के बारे में..
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Best Selling Scooters June 2026: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में स्कूटर्स की मांग लगातार मजबूत हो रही है। जून के बिक्री आंकड़ों में एक बार फिर होंडा एक्टिव सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया। वहीं, टीवीएस जूपिटर और सुजुकी एक्सेस ने भी अपनी मौजूदगी बनाई रखी। अगर इलेक्ट्रिक सेगमेंट की बात करें तो टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक ने शानदार सलाना बढ़ोतरी दर्ज कर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत की।
विज्ञापन
होंडा एक्टिवा का दबदबा कायम
दो पहिया बाजार में होंडा एक्टिवा ने पहला स्थान हासिल किया। जून महीने में इस स्कूटर ने 2,18,932 यूनिट्स की भारी-भरकम बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 19% की सालाना (YoY) बढ़ोतरी है। दो लाख से अधिक का यह आंकड़ा साबित करता है कि आज भी यह मॉडल स्कूटर सेगमेंट का इकलौता किंग है।
विज्ञापन
टीवीएस जुपिटर की मजबूत पकड़
वहीं, दूसरे नंबर पर टीवीएस जुपिटर (TVS Jupiter) ने अपना मजबूत कब्जा बरकरार रखा है। इस स्कूटर ने जून में 27% की शानदार सालाना ग्रोथ के साथ कुल 1,36,805 यूनिट्स की घरेलू बिक्री हासिल की है। यह मॉडल अपने बेहतरीन फीचर्स और माइलेज के दम पर भारतीय परिवारों की पहली पसंद बना हुआ है और शीर्ष पर कड़ी चुनौती दे रहा है।
विज्ञापन
सुजुकी एक्सेस का जलवा
तीसरे स्थान पर सुजुकी एक्सेस (Suzuki Access) ने अपनी जगह को और मजबूत किया है। 125cc सेगमेंट के इस फ्लैगशिप मॉडल की कुल 63,121 यूनिट्स बेची गई हैं, जो कि 22% की सालाना बढ़ोतरी को दर्शाता है। परफॉर्मेंस, स्टाइल और माइलेज का यह बेहतरीन कॉम्बिनेशन भारतीय ग्राहकों को लगातार अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
टीवीएस आईक्यूब की उछाल
चौथे स्थान पर टीवीएस आईक्यूब (TVS iQube) ने इस महीने का बड़ा उलटफेर कर लोगों का चौका दिया। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने सालाना आधार पर 232% की बंपर उछाल दर्ज करते हुए कुल 47,331 यूनिट्स की बिक्री की है। इस शानदार परफॉर्मेंस के साथ यह जून महीने में देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है।
बजाज चेतक की इलेक्ट्रिक रफ्तार
पांचवें पायदान पर बजाज चेतक (Bajaj Chetak) ने भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कंपनी ने जून में 126% की तगड़ी सालाना ग्रोथ हासिल करते हुए 40,376 यूनिट्स की बिक्री की है। चेतक के इस नए और आधुनिक अवतार को ग्राहकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, जिससे इसने टॉप-5 में जगह पक्की की।
क्या कहते हैं बिक्री के आंकड़े?
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जून 2026 के आंकड़ों से स्पष्ट है कि भारतीय ग्राहकों का भरोसा अभी भी पेट्रोल स्कूटर्स पर मजबूत बना हुआ है। वहीं, सरकार लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा दे रही है। हालांकि इसकी बढ़ोतरी के संकेत भी दिख रहे हैं।