EV Launch: भारतीय बाजार में आने वाली हैं तीन शानदार नई इलेक्ट्रिक कारें, जानें इनके संभावित फीचर्स और रेंज
Upcoming EV Cars: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है, सरकार भी ईवी अपनाने को बढ़ावा दे रही है। इसी को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। आने वाले समय में कई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती हैं। आइए जानते हैं इन इलेक्ट्रिक SUV के संभावित फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस के बारे में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Upcoming Electric Cars India: भारतीय बाजार में ईवी का क्रेज बढ़ रहा है। इसी ट्रेंड को देखते हुए मारुति सुजुकी, ह्यूंदै और टाटा मोटर्स बहुत जल्द ऐसे इलेक्ट्रिक मॉडल्स उतारने वाली हैं, जो न सिर्फ अलग-अलग सेगमेंट के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेंगे, बल्कि 500 किलोमीटर तक की लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ सफर को बेहद आसान बना देंगे। ये तीनों गाड़ियां अलग-अलग कैपेसिटी और बॉडी टाइप में आ रही हैं, जिससे हर तरह के बजट और जरूरत वाले ग्राहकों को एक बेहतरीन विकल्प मिल सकेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
मारुति सुजुकी की नई 3- इलेक्ट्रिक एमपीवी
- मारुति सुजुकी अपनी पहली तीन-रो इलेक्ट्रिक एमपीवी पर काम कर रही है। यह मॉडल कंपनी के नए वाइएमसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसमें 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलने की संभावना है।
- इस इलेक्ट्रिक एमपीवी की संभावित कीमत 18 लाख से 21 लाख रुपये के बीच हो सकती है। बाजार में इसका मुकाबला किआ कैरेन्स क्लेविस EV से माना जा रहा है। ज्यादा सीटिंग क्षमता और फैमिली-फोकस्ड डिजाइन इसे बड़े परिवारों के लिए आकर्षक विकल्प बना सकता है।
ह्यूंदै की नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी
- ह्यूंदै भी अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि इसे क्रेटा इलेक्ट्रिक से नीचे पोजिशन दिया जा सकता है और माना जा रहा है कि यह Kia Syros EV के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।
- इस एसयूवी की सबसे बड़ी खासियत इसकी 500 किलोमीटर से ज्यादा की संभावित रेंज हो सकती है। कंपनी का लक्ष्य ऐसे ग्राहकों को आकर्षित करना है जो पहली बार इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं और लंबी दूरी की ड्राइविंग चाहते हैं।
टाटा सफारी ईवी
- टाटा मोटर्स अपनी एसयूवी सफारी का इलेक्ट्रिक अवतार भी लाने की तैयारी कर रही है। इसमें हैरियर ईवी वाली बैटरी और इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है।
- कंपनी इस एसयूवी में करीब 500 किलोमीटर की संभावित रेंज दे सकती है। यह मॉडल प्रीमियम 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ग्राहकों के लिए नया विकल्प बनेगा और लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाने पर फोकस करेगा।
तीनों कारें किसके लिए बेहतर हो सकती हैं?
- देखिए मारुति की इलेक्ट्रिक कार बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है। ह्यूंदै की कॉम्पैक्ट SUV उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो बजट में लंबी रेंज वाली EV चाहते हैं।
- वहीं, टाटा सफारी EV प्रीमियम 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वालों के लिए एक नया विकल्प बन सकती है।