Mahindra New Patent: महिंद्रा ने फाइल किया विजन T का डिजाइन पेटेंट, जानें कैसी होगी यह नई जनरेशन रग्ड एसयूवी
Mahindra Vision T: महिंद्रा की आने वाली एसयूवी लाइनअप को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। कंपनी ने भारत में विजन टी का डिजाइन पेटेंट दर्ज कराया है। हालांकि पेटेंट का मतलब हमेशा लॉन्च नहीं होता, लेकिन ऑटो इंडस्ट्री में इसे अक्सर प्रोडक्शन मॉडल की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। आइए जानते हैं इसे पेटेंट में दिखा डिजाइन कंपनी के कॉन्सेप्ट मॉडल से कितना मिलता-जुलता है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mahindra Vision T Patent: भारतीय ऑटोमोबाइल दिग्गज ने अपनी आगामी नई जनरेशन की एसयूवी फैमिली के तहत विजन टी का डिजानइ पेटेंट करा लिया है। लेकिन लीक हुई पेटेंट तस्वीरों को देखकर लोगो का सवाल है कि क्या कंपनी सीधे इस कॉन्सेप्ट मॉडल को ही प्रोडक्शन लाइन में उतारने की तैयारी कर रही है? अपने मस्कुलर लुक, बॉक्सी स्टांस और ऑफ-रोड कैरेक्टर के साथ यह गाड़ी महिंद्रा के मौजूदा रग्ड डिजाइन पोर्टफोलियो को एक नए मुकाम पर ले जा सकती है।
क्या बताता है नया पेटेंट?
महिंद्रा की ओर से दाखिल किए गए डिजाइन पेटेंट में विजन टी का लुक लगभग उसी कॉन्सेप्ट जैसा है, जिसे कंपनी ने पहले पेश किया था। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस डिजाइन को प्रोडक्शन मॉडल के करीब ले जा सकती है या फिर फिलहाल कॉन्सेप्ट डिजाइन की सुरक्षा के लिए पेटेंट कराया गया है।
रग्ड और बॉक्सी डिजाइन बना आकर्षण
- विजन टी का डिजाइन पारंपरिक एसयूवी स्टाइल को आगे बढ़ाता है। इसमें कॉम्पैक्ट लेकिन अपराइट बॉडी, बॉक्सी स्टांस, छोटे ओवरहैंग्स और मस्कुलर फ्रंट प्रोफाइल देखने को मिलती है।
- इसके अलावा फ्लैट बोनट, उभरे हुए व्हील आर्च और मजबूत रोड प्रेजेंस इसे बाकी एसयूवी से अलग पहचान देते हैं। इसका पूरा डिजाइन महिंद्रा की मौजूदा डिजाइन फिलॉसफी से मेल खाता है, जिसमें दमदार और ऑफ-रोड लुक पर खास ध्यान दिया जाता है।
ऑफ-रोड लुक को बरकरार रखने की कोशिश
- पेटेंट इमेज में फ्रंट ग्रिल को सरल लेकिन बोल्ड रखा गया है। हेडलाइट्स और बंपर का डिजाइन भी कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही नजर आता है।
- इसके साथ बड़े व्हील और ऑफ-रोड स्टाइल टायर यह संकेत देते हैं कि एसयूवी T सिर्फ शहरी SUV नहीं, बल्कि रग्ड अपील के साथ पेश की जा सकती है।
क्या जल्द आएगा प्रोडक्शन मॉडल?
- हालांकि इंडस्ट्री में डिजाइन पेटेंट को अक्सर किसी मॉडल के डेवलपमेंट स्टेज तक पहुंचने का संकेत माना जाता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं होता कि वाहन तुरंत लॉन्च होगा।
- विजन T के मामले में भी फिलहाल महिंद्रा ने लॉन्च या प्रोडक्शन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पेटेंट फाइलिंग से यह जरूर संकेत मिलता है कि कंपनी इस प्रोजेक्ट पर आगे काम कर रही है।
महिंद्रा की कॉन्सेप्ट SUV फैमिली का हिस्सा
आपको बता दें विजन T, महिंद्रा की ओर से पेश किए गए चार कॉन्सेप्ट मॉडल्स में से एक है। इस लाइनअप में Vision S, Vision X, Vision SXT और Vision T शामिल हैं। इन कॉन्सेप्ट्स के जरिए कंपनी भविष्य की SUV डिजाइन भाषा और नई तकनीकों की झलक दिखा चुकी है।
क्या हो सकती है खास बात?
अगर विजन T कॉन्सेप्ट के करीब डिजाइन के साथ प्रोडक्शन में आती है, तो यह महिंद्रा की सबसे अलग दिखने वाली SUVs में से एक हो सकती है। खासकर उन ग्राहकों के लिए, जिन्हें बॉक्सी डिजाइन, मजबूत रोड प्रेजेंस और रग्ड स्टाइल पसंद है।