{"_id":"63a7e12b931b8118aa7a2026","slug":"how-to-stop-car-when-your-car-brakes-fail-while-driving-car-control-light-horn-hand-brake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brake Fail: सफर के बीच में अगर कार के ब्रेक हो जाएं फेल, ना घबराएं करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Brake Fail: सफर के बीच में अगर कार के ब्रेक हो जाएं फेल, ना घबराएं करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 25 Dec 2022 12:08 PM IST
सार
चलती हुई कार के ब्रेक फेल हो जाएं तो स्थिति काफी गंभीर हो जाती है। अगर ऐसे समय में कोई गलत कदम उठाया जाए तो वो जानलेवा साबित हो सकता है। ब्रेक फेल होने पर क्या करना चाहिए।आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैसे तो कार में सुरक्षा के लिए कई विकल्प होते हैं। लेकिन अगर चलती हुई कार में ब्रेक लगाने पर ब्रेक ना लगें तो हर किसी को घबराहट हो जाती है। ऐसे समय में काफी कम लोग ही सही तरीकों को अपनाकर सुरक्षित तरीके से कार को रोक पाते हैं। अगर आप भी कार चलाते हैं, तो यह जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए। हम इस खबर में कार के ब्रेक फेल होने पर क्या कदम उठाने चाहिए। इसकी जानकारी दे रहे हैं।
बिल्कुल ना घबराएं
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कभी-भी ऐसी स्थिति सामने आ जाए तो घबराना नहीं चाहिए। ऐसा होने पर घबराने की जगह एकदम शांत रहने की कोशिश करते हुए सही तरीकों से कार को रोकने की कोशिश करनी चाहिए। अगर चलती हुई कार के ब्रेक ना लग पा रहे हों तो कार की स्पीड को धीरे-धीरे कम करते हुए ऊंचे गियर से पहले या दूसरे गियर तक कार को लाने की कोशिश करनी चाहिए।
कई बार ब्रेक ना लगने का कारण ब्रेक को सही प्रैशर ना मिलना होता है। इसलिए बार-बार ब्रेक लगाने की कोशिश करते रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बार-बार ऐसा करने पर इस बात की संभावना होती है कि ब्रेक को सही प्रैशर मिल जाए और दोबारा से कम लेकिन ब्रेक काम करना शुरू कर दें। इससे कम ब्रेक लगने पर भी कार को रोका जा सकता है।
कई लोग सोचते हैं कि कार को रोकने का अच्छा तरीका यह है कि रिवर्स गियर लगाया जाए। इससे कार आगे जाने की जगह पीछे जाएगी जिससे कार रूक जाएगी। लेकिन ऐसा होता नहीं है। बल्कि रिवर्स गियर लगाने से हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।
रिवर्स गियर लगाने की जगह कार की लाइट और हॉर्न का उपयोग करना चाहिए। आमतौर पर दिन के समय लोग कार की हेडलाइट नहीं जलाते और लगातार हॉर्न का उपयोग नहीं करते। लेकिन अगर कोई लगातार कार के हॉर्न और हेडलाइट का उपयोग करें तो वो बाकी ड्राइवर्स की नजरों में आता है। इसलिए अगर कार के ब्रेक काम ना करें तो लाइट और हॉर्न के साथ ही कार के चारों इंडीकेटर का इस्तेमाल करें जिससे दूसरी कारों को इशारा मिल जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।