सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hyundai Exter Facelift 2026 vs Tata Punch: Price, Features, Safety & Performance Compared

Micro SUV Comparison: ह्यूंदै एक्सटर फेसलिफ्ट बनाम टाटा पंच, दोनों में से कौन सी कार है आपके लिए बेस्ट?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Sat, 21 Mar 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Exter vs Punch 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में माइक्रो-एसयूवी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में लॉन्च हुई 2026 ह्यूंदै एक्सटर फेसलिफ्ट ने इस मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है। जहां उसका सीधा सामना सेगमेंट लीडर टाटा पंच से है। एक तरफ ह्यूंदै अपनी नई एक्सटर को मॉडर्न अर्बन लुक और प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश कर रही है, वहीं दूसरी तरफ टाटा पंच अपनी दमदार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और मस्कुलर डिजाइन के दम पर टिकी हुई है।

Hyundai Exter Facelift 2026 vs Tata Punch: Price, Features, Safety & Performance Compared
Hyundai Exter vs Tata Punch - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

भारत में माइक्रो-एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला काफी कड़ा होता जा रहा है। हाल ही में नई 2026 ह्यूंदै एक्सटर फेसलिफ्ट ने बाजार में एंट्री ली है, जिसका सीधा मुकाबला अपडेटेड टाटा पंच से है। हालांकि नई एक्सटर के डिजाइन में बहुत बड़े बदलाव नहीं हुए हैं, लेकिन इसके एक्सटीरियर, इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स में कई शानदार अपडेट दिए गए हैं। दोनों ही गाड़ियां बजट बायर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं, लेकिन इनके डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस में काफी अंतर है। आइए जानते हैं दोनों कारों में आपको क्या अंतर देखने को मिलता है।

Trending Videos

1. कीमत

कार का नाम शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम) टॉप मॉडल की कीमत (एक्स-शोरूम)
2026 ह्यूंदै एक्सटर लगभग ₹5.79 लाख लगभग ₹9.42 लाख
टाटा पंच लगभग ₹5.59 लाख लगभग ₹10.54 लाख


टाटा पंच का बेस मॉडल एक्सटर से थोड़ा सस्ता है, लेकिन इसके टॉप वेरिएंट्स की कीमत ज्यादा है।

2. इंजन और पावर 

अगर इंजन की बात करें तो दोनों ही एसयूवी में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में इनमें कुछ अहम अंतर देखने को मिलते हैं। जहां एक तरफ ह्यूंदै एक्सटर का 1.2-लीटर इंजन लगभग 83 bhp की पावर जनरेट करता है, वहीं दूसरी तरफ टाटा पंच थोड़ी ज्यादा दमदार है। पंच का इंजन करीब 87 bhp की पावर देता है। सबसे खास बात यह है कि टाटा पंच में ग्राहकों को टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिल जाता है, जो इसे परफॉर्मेंस और वैरायटी के मामले में एक्सटर से एक कदम आगे रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3. लुक और डिजाइन (एक्स्टरियर डिजाइन)

अगर दोनों गाड़ियों के बाहरी लुक्स की बात करें तो ह्यूंदै एक्सटर के नए फेसलिफ्ट वर्जन को एक बेहतरीन मॉडर्न और अर्बन लुक दिया गया है। इसके फ्रंट में अब पहले से ज्यादा चौड़ी ग्रिल और नीचे की तरफ आकर्षक सिल्वर ट्रिम देखने को मिलता है। इसके साथ ही, 'EXTER' की बैजिंग को भी अपडेट करते हुए बंपर से हटाकर ऊपर DRL (डे-टाइम रनिंग लाइट्स) के पास कर दिया गया है। दूसरी ओर, टाटा पंच अपने सिग्नेचर 'रफ एंड टफ' और बॉक्सी एसयूवी डिजाइन के साथ ही आती है। हालांकि, इसके लुक को भी ताजा रखने के लिए नई लाइट्स और कुछ फ्रेश स्टाइलिंग एलिमेंट्स के साथ अपडेट किया गया है, जो इसके मस्कुलर अंदाज को और बेहतर बनाते हैं।

4. इंटीरियर और फीचर्स 

अगर केबिन के अंदर की बात करें, तो दोनों ही कारें आधुनिक फीचर्स से लैस हैं, लेकिन दोनों का अंदाज थोड़ा अलग है। फीचर्स की लिस्ट के मामले में टाटा पंच बाजी मारती दिखती है, क्योंकि इसमें आपको बड़ी 10.25-इंच की टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी और पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम के लिए रियर आर्मरेस्ट और ज्यादा USB पोर्ट्स जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं। दूसरी तरफ, ह्यूंदै एक्सटर का केबिन काफी प्रीमियम अहसास कराता है। इसमें नया कार्बन-ब्लैक 3D डिजाइन, नेवी ब्लू और ग्रे कलर की बेहतरीन थीम दी गई है, जो शहरी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। साथ ही, इसके कनेक्टेड टेक फीचर्स इसे एक स्मार्ट और मॉडर्न कार बनाते हैं।

5. सेफ्टी और स्पेस 

सेफ्टी के मोर्चे पर ये दोनों ही गाड़ियां काफी भरोसेमंद और मजबूत हैं, लेकिन इनमें कुछ खास अंतर देखने को मिलते हैं। ह्यूंदै एक्सटर में आपको इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और सेंट्रल लॉकिंग जैसे कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, सामान रखने के लिए इसमें 391 लीटर का शानदार बूट स्पेस मिलता है, जो इस सेगमेंट के हिसाब से काफी बड़ा है। दूसरी तरफ, टाटा पंच अपनी बेमिसाल 5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग के साथ सुरक्षा के मामले में एक कदम आगे निकल जाती है। साथ ही, इसमें 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइविंग एड्स जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं। हालांकि, स्पेस के मामले में यह एक्सटर से थोड़ी पीछे है और इसके पेट्रोल व ईवी दोनों ही वेरिएंट्स में 366 लीटर की डिक्की (बूट स्पेस) मिलती है।

कौन सी एसयूवी खरीदें?

अगर आप शानदार सेफ्टी, ज्यादा फीचर्स और दमदार इंजन (टर्बो विकल्प) वाली गाड़ी चाहते हैं तो टाटा पंच आपके लिए एक मजबूत विकल्प है। वहीं, अगर आप मुख्य रूप से शहर में चलाने के लिए एक स्टाइलिश, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और प्रीमियम इंटीरियर वाली एसयूवी की तलाश में हैं तो ह्यूंदै एक्सटर आपके लिए सबसे बढ़िया चुनाव रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed