Hyundai Ioniq V: रेंज 600km+ और चार्जिंग महज 18 मिनट में! सामने आई हाई-टेक ह्यूंदै आयोनिक वी, जानिए फीचर्स
Hyundai Ioniq V: ह्यूंदै मोटर की नई इलेक्ट्रिक कार आयोनिक वी की पावरट्रेन डिटेल्स सामने आई हैं। इस नई इलेक्ट्रिक कार ने ऑटोमोबाइल बाजार में हलचल मचा दी है। यह ईवी सिंगल मोटर सेटअप के साथ आएगी और 600 किमी से ज्यादा की रेंज देगी, ऐसा कंपनी दावा कर रही है। कंपनी की यह नई Ioniq सीरीज भविष्य की एआई-आधारित टेक्नोलॉजी, फास्ट चार्जिंग और एडवांस्ड ड्राइविंग फीचर्स पर फोकस करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ह्यूंदै ने इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने चीन में चल रहे 'बीजिंग ऑटो शो 2026' में अपने नए इलेक्ट्रिक ब्रांड Ioniq को पेश किया है। इस ब्रांड की पहली कार Ioniq V है, जो अपने शानदार लुक्स और दमदार फीचर्स की वजह से चर्चा में है। यह कार ह्यूंदै के पुराने 'Venus Concept' का प्रोडक्शन मॉडल है। ह्यूंदै का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में चीन में 20 नए मॉडल उतारने का है और Ioniq V इसी बड़े प्लान का हिस्सा है।
पावर और परफॉर्मेंस: एक बार चार्ज करो और भूल जाओ
हाल ही में लीक हुए होमोलोगेशन दस्तावेजों से Ioniq V की ताकत का खुलासा हुआ है, जो इसे एक दमदार इलेक्ट्रिक कार बनाता है। यह कार मुख्य रूप से दो पावर ऑप्शंस के साथ बाजार में उतरेगी। इसमें बेस मॉडल में 140 kW (190 PS) और इसके टॉप मॉडल में 168 kW (228 PS) की शक्तिशाली मोटर देखने को मिलेगी। रफ्तार के शौकीनों के लिए इसमें 165 किमी/घंटा की टॉप स्पीड दी गई है। रेंज के मामले में भी यह कार काफी आगे है, ह्यूंदै का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह 600 किमी से भी ज्यादा का सफर (CLTC स्टैंडर्ड) आसानी से तय कर लेगी।
इस कार की सबसे बड़ी खूबी इसका E-GMP प्लेटफॉर्म है, जो 800V के सुपर-फास्ट चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है। इसका फायदा यह है कि कार को 10% से 80% तक चार्ज करने में महज 18 मिनट का समय लगता है। यानी जितनी देर एक आम इंसान को कॉफी पीने में लगती है उतने में आपकी कार एक लंबी यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगी।
From the floor at Auto China 2026.
— Hyundai Motor Group (@HMGnewsroom) April 24, 2026
IONIQ V, defined by a futuristic exterior and refined interior. pic.twitter.com/zmn5PhuhTG
भविष्य की सवारी का एहसास
ह्यूंदै ने Ioniq V को अपनी नई और खास डिजाइन फिलॉसफी 'The Origin' पर तैयार किया है, जो इसे सड़क पर चलने वाली किसी आम कार के बजाय भविष्य की सवारी जैसा अहसास देती है। इसके लुक्स को प्रीमियम बनाने के लिए इसमें 'H-शेप्ड' सिग्नेचर लाइटिंग और स्टाइलिश तरीके से छिपे हुए हेडलैंप्स दिए गए हैं। कार की बॉडी लाइन काफी शार्प है और इसकी ढलान वाली छत इसे एक स्पोर्टी 'कूपे' स्टाइल देती है।
स्टाइल के साथ-साथ इसमें एरोडायनामिक्स का भी पूरा ध्यान रखा गया है। जैसे कि हवा के दबाव को कम करने के लिए खास डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स और आधुनिक 'फ्लश डोर हैंडल्स' दिए गए हैं। ये इस्तेमाल न होने पर बॉडी के अंदर ही सिमट जाते हैं। इसके बिना फ्रेम वाले दरवाजे इसे और भी ज्यादा लग्जरी अपील देते हैं। अगर साइज की बात करें तो 4,900 mm की लंबाई और 2,900 mm के लंबे व्हीलबेस के साथ यह कार न केवल बाहर से आकर्षक दिखती है। बल्कि अंदर से भी बेहद खुली और आरामदायक महसूस होती है।
चलता-फिरता गैजेट है ये कार
ह्यूंदै ने Ioniq V को केवल एक कार नहीं, बल्कि तकनीक से लैस एक हाई-टेक गैजेट के रूप में पेश किया है। इसके लिए कंपनी ने Qualcomm, Baidu और Momenta जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है। कार के केबिन में कदम रखते ही सबसे पहले आपका ध्यान 27-इंच के अल्ट्रा-थिन 4K डिस्प्ले पर जाता है, जो डैशबोर्ड को बेहद आधुनिक लुक देता है। इस पूरे सिस्टम को सुपर-स्मूथ बनाने के लिए इसमें Snapdragon 8295 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इससे इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम बिल्कुल एक प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह तेजी से काम करता है।
इतना ही नहीं, यह कार दोहरे एआई लार्ज-मॉडल सपोर्ट के साथ आती है, जो न केवल आपकी आवाज को बेहतर ढंग से समझती है बल्कि आपके कमांड्स पर सटीक प्रतिक्रिया भी देती है। सुरक्षा और सुविधा के मामले में इसमें Momenta-assisted L2+ ड्राइविंग फीचर्स दिए गए हैं। ये हाईवे और शहर की भीड़भाड़ में ड्राइविंग को काफी आसान और सुरक्षित बना देते हैं। साथ ही, इसका 'Cyber Eye' HUD (हेड-अप डिस्प्ले) और एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम सफर के अनुभव को और भी ज्यादा आलीशान बना देते हैं।