{"_id":"6a1037e8eb9f9b4fbe0728cf","slug":"malaysia-prepares-ban-social-media-children-under-16-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Malaysia: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर मलयेशिया सख्त, 1 जून से सोशल मीडिया कंपनियों पर लागू होंगे कड़े नियम","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Malaysia: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर मलयेशिया सख्त, 1 जून से सोशल मीडिया कंपनियों पर लागू होंगे कड़े नियम
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 22 May 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार
Malaysia New Online Safety Laws: मलेशिया ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। नए नियमों के तहत सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर 16 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट रजिस्ट्रेशन और ओनरशिप पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। जानिए इस नए नियम के बारे में विस्तार से...
मलेशिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
MCMC Social Media Regulations: आज बच्चे अपना आधे से ज्यादा समय स्मार्टफोन और सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं, उन्हें खाने से लेकर पढ़ाई तक अधिकतर समय फाेन चाहिए होता है। ऐसे में इंटरनेट पर मौजूद हानिकारक सामग्री उनके मानसिक और सामाजिक विकास के लिए एक बड़ा खतरा बनती जा रही है। इसी खतरे को भांपते हुए मलेशिया ने बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लागू कर दिया है।
अब एक जून से बच्चों की सुरक्षा और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर हानिकारक सामग्री को रोकने के लिए कई बड़े और कड़े उपायों को आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया है। मलेशिया के संचार नियामक मलेशियन कम्युनिकेशंस एंड मल्टीमीडिया कमीशन (MCMC) ने इसकी घोषणा करते हुए साफ किया है कि अब ऑनलाइन सेवा प्रदाताओं को अपनी व्यवस्था में भारी बदलाव करने होंगे।
Kids Internet Safety: ये नियम किसपर लागू होंगे?
नए नियमों में कहा गया है कि ऑनलाइन सेवा प्रदाताओं यानी की कंपनियों को ऐसे सुरक्षा फीचर्स लागू करने होंगे, जो 16 साल से कम उम्र के बच्चों के अकाउंट रजिस्ट्रेशन और ओनरशिप को सीमित कर सकें। कंपनियों को बच्चों के लिए उम्र के हिसाब से सुरक्षित प्लेटफॉर्म अनुभव देना होगा।
विज्ञापन
Cyberbullying Prevention: हाई-रिस्क फीचर्स पर कंट्रोल करें
इसके अलावा मलेशिया सरकार ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया है कि वे हाई-रिस्क फीचर्स के लिए एक अतिरिक्त सेक्योरिटी लाए। इसमें जो कंटेंट बच्चों के लिए हानिकारक हों, ऐसे पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की कोशश की जाए। या फिर ऐसे ही कंटेंट को हटाने पर फोकस किया जाए।
Child Online Safety Malaysia: प्लेटफॉर्म्स को किन नए फीचर्स को लागू करना होगा?
नए नियमों के तहत सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को कई जरूरी बदलाव करना पड़ सकता है। इनमें प्रभावी रिपोर्टिंग सिस्टम, तेज प्रतिक्रिया तंत्र और विज्ञापनदाताओं की वेरिफिकेशन व्यवस्था शामिल है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर एआई या एडिट की गई मैनिपुलेटेड कंटेंट को लेबर करना भी अनिवार्य होगा।
Social Media Regulations 2026सरकार किन खतरों को रोकने की कोशिश कर रही है?
मलेशियाई अधिकारियों का कहना है कि हाल के वर्षों में ऑनलाइन स्कैम, ग्रूमिंग, साइबरबुलिंग और नस्ल-धर्म से जुड़ी भड़काऊ सामग्री तेजी से बढ़ी है। सरकार का मानना है कि बच्चों को इन खतरों से बचाने के लिए सोशल मीडिया कंपनियों पर सख्त नियम जरूरी हो गए थे।
Age Verification Rules: क्या उम्र सत्यापन सिस्टम भी होगा लागू?
इतना ही नहीं, इसके लिए सरकार जल्द ही यूजर्स के लिए एज वेरिफिकेशन सिस्टम भी लागू करने की तैयारी में है। इसके जरिए प्लेटफॉर्म्स को यूजर्स की उम्र पता चल सकेगी। इससे अगर कोई यूजर नाबालिक हुआ, तो उसतक हानिकारक कंटेंट नहीं पहुंचाए जाएंगे। हालांकि मलेशिया कोई ऐसा पहला देश नहीं है, जिसने यह फैसला लिया है। इसके पहले तमाम देश इस नियम को लागू कर चुके हैं।
Malaysia Rules: प्लेटफॉर्म्स को मिला ग्रेस पीरियड
MCMC ने कहा है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को नए नियम लागू करने के लिए कुछ समय दिया गया है। हालांकि आयोग ने अभी इस ग्रेस पीरियड की सटीक अवधि का खुलासा नहीं किया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में दूसरे देश भी इसी तरह के सख्त डिजिटल सेफ्टी नियम लागू कर सकते हैं।

Trending Videos