सब्सक्राइब करें

Tips: Split AC खरीद रहे हैं? इन बातों को पहले जान लिया तो फायदे में रहेंगे, पढ़ें टिप्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 22 May 2026 06:26 PM IST
सार

Split AC Tips: उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी के बीच लोग घंटों एसी चला रहे हैं। लगातार इस्तेमाल से स्प्लिट एसी के आउटडोर यूनिट पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे आग या ब्लास्ट का खतरा भी बढ़ सकता है। नया स्प्लिट एसी खरीदने से पहले आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
split ac outdoor unit fire risk summer know before buying
स्प्लिट एसी - फोटो : एआई जनरेटेड
उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज तापमान के कारण घरों में विंडो और स्प्लिट एसी घंटों तक चल रहे हैं। लगातार इस्तेमाल से एसी के कंप्रेसर और आउटडोर यूनिट पर ज्यादा दबाव पड़ता है। ऐसे में आग लगने या ब्लास्ट जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।


अगर आपके घर में स्प्लिट एसी लगा है, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सही देखभाल से एसी की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है और आउटडोर यूनिट सुरक्षित भी रहता है।
split ac outdoor unit fire risk summer know before buying
खुली जगह पर लगाएं आउटडोर यूनिट - फोटो : AdobeStock
खुली जगह पर लगाएं आउटडोर यूनिट
कई लोग जगह बचाने के लिए आउटडोर यूनिट को बंद या तंग जगह पर लगवा देते हैं। इससे हवा का प्रवाह रुक जाता है और यूनिट गर्म होने लगती है। लंबे समय तक ऐसा होने पर आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए आउटडोर यूनिट हमेशा खुली और हवादार जगह पर लगवाना चाहिए।
Trending Videos
split ac outdoor unit fire risk summer know before buying
वायरिंग की जांच जरूर कराएं - फोटो : Adobe Stock
वायरिंग की जांच जरूर कराएं
एसी कनेक्शन के लिए हैवी लोड वाले तार की जरूरत होती है। पुरानी, ढीली या गलत वायरिंग शॉर्ट सर्किट का बड़ा कारण बन सकती है। एसी इस्तेमाल करने से पहले वायर और कनेक्शन की जांच जरूर कराएं। जरूरत पड़ने पर वायर बदलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
split ac outdoor unit fire risk summer know before buying
समय-समय पर करें सफाई - फोटो : Adobe Stock
समय-समय पर करें सफाई
आउटडोर यूनिट खुली जगह पर होने के कारण उसमें धूल और मिट्टी जमा हो जाती है। इससे वेंट ब्लॉक हो सकते हैं और मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। नियमित सफाई करने से यूनिट सही तरीके से काम करता है और ओवरहीटिंग का खतरा कम होता है।
विज्ञापन
split ac outdoor unit fire risk summer know before buying
लगातार घंटों तक न चलाएं एसी - फोटो : एआई जनरेटेड
लगातार घंटों तक न चलाएं एसी
एसी को बिना रुके लंबे समय तक चलाने से सिस्टम पर लोड बढ़ता है। इससे मशीन गर्म हो सकती है। बेहतर होगा कि बीच-बीच में एसी को कुछ देर बंद भी करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed