सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   what happens when you restart your smartphone on baily basis

Tips: रोजाना स्मार्टफोन रीस्टार्ट करने से क्या होता है? फायदे जान गए तो हमारी तारीफ करते नहीं थकेंगे

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 22 May 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Smartphone Restart Benefits: आज ज्यादातर लोग अपना स्मार्टफोन लगातार इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसे रीस्टार्ट शायद ही कभी करते हैं। एक छोटी सी आदत आपके फोन की अटक-अटक की चलने की बीमारी को तुरंत ठीक कर सकती है। आइए जानते हैं फोन को रीस्टार्ट करने से और क्या फायदे होते हैं...

what happens when you restart your smartphone on baily basis
फोन को रीस्टार्ट करने के फायदे जानिए - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

स्मार्टफोन अब सिर्फ वह डिवाइस नहीं रहा, जिससे आप दूसरों को कॉल मिलाते थे। आज बैंकिंग से लेकर ऑफिस और मनोरंजन तक, लगभग हर जरूरी काम इसी पर निर्भर होता है। ऐसे में अगर फोन स्लो हो जाए, गर्म होने लगे या बार-बार एप क्रैश करें, तो आपका मूड खराब हो जाता है। 


कई लोग महीनों तक अपना फोन बंद या रीस्टार्ट नहीं करते। लेकिन टेक एक्सपर्ट्स की मानें तो नियमित रूप से फोन रीस्टार्ट करना छोटे लेकिन असरदार बदलाव ला सकता है। यह आदत फोन की स्पीड, बैटरी और सुरक्षा पर सकारात्मक असर डाल सकती है। आइए जानते हैं हर दिन कम से कम एक बार फोन को रीस्टार्ट करने से क्या होता है?
विज्ञापन
विज्ञापन


1. रीस्टार्ट करने से फोन क्यों होता है तेज?
  • जब आप लगातार फोन इस्तेमाल करते हैं, तो बैकग्राउंड में कई एप और प्रोसेस चलते रहते हैं। इनमें से कुछ बंद होने के बाद भी मेमोरी का इस्तेमाल करते रहते हैं। धीरे-धीरे फोन की रैम पर दबाव बढ़ने लगता है।
  • विज्ञापन
    Trending Videos
  • फोन रीस्टार्ट करने पर ये अस्थायी प्रोसेस बंद हो जाते हैं। रैम साफ होती है और सिस्टम नए सिरे से काम शुरू करता है। यही वजह है कि रीस्टार्ट के बाद फोन अक्सर पहले से ज्यादा स्मूद महसूस होता है।

2. बैटरी लाइफ पर भी पड़ सकता है असर
  • कुछ एप्स बैकग्राउंड में लगातार बैटरी खर्च करते रहते हैं। कई बार यूजर को इसका पता भी नहीं चलता। रीस्टार्ट करने से ऐसे कई छिपे हुए प्रोसेस बंद हो जाते हैं।
  • इससे बैटरी की खपत सामान्य हो सकती है। अगर आपका फोन अचानक ज्यादा बैटरी खर्च कर रहा है, तो एक साधारण रीस्टार्ट कई बार समस्या कम कर देता है।

3. नेटवर्क और इंटरनेट समस्या भी हो सकती है ठीक
  • कई बार फोन में नेटवर्क कमजोर दिखता है या मोबाइल इंटरनेट सही तरीके से काम नहीं करता। ऐसी स्थिति में लोग तुरंत सिम बदलने या सेटिंग्स छेड़ने लगते हैं।
  • लेकिन फोन रीस्टार्ट करने से नेटवर्क मॉड्यूल दोबारा कनेक्ट होता है। इससे कॉल ड्रॉप, कमजोर सिग्नल या इंटरनेट की छोटी समस्याएं ठीक हो सकती हैं।

4. एप क्रैश और हैंग होने की परेशानी कम होती है
  • अगर फोन में एप्स बार-बार बंद हो रहे हैं या स्क्रीन फ्रीज हो रही है, तो इसका कारण सिस्टम पर बढ़ा दबाव हो सकता है। लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल से कैश फाइलें और अस्थायी डेटा बढ़ जाते हैं।
  • रीस्टार्ट करने से सिस्टम खुद को रिफ्रेश करता है। इससे कई छोटी तकनीकी समस्याएं अपने आप खत्म हो जाती हैं।

5. कितनी बार रीस्टार्ट करना सही?
  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना एक बार या कम से कम हफ्ते में दो-तीन बार फोन रीस्टार्ट करना अच्छा माना जाता है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो लगातार गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या मल्टीटास्किंग करते हैं। रात में सोने से पहले फोन रीस्टार्ट करना एक आसान विकल्प हो सकता है। कई स्मार्टफोन अब ऑटो-रीस्टार्ट फीचर भी देने लगे हैं, जिसे सेटिंग्स में जाकर चालू किया जा सकता है।

सिर्फ रीस्टार्ट से हर समस्या हल नहीं होगी
अगर फोन लगातार गर्म हो रहा है, बहुत ज्यादा स्लो हो चुका है या बैटरी तेजी से खराब हो रही है, तो सिर्फ रीस्टार्ट काफी नहीं होगा। ऐसी स्थिति में सॉफ्टवेयर अपडेट, स्टोरेज क्लीनअप या सर्विस सेंटर जाने की जरूरत पड़ सकती है। फिर भी, नियमित रीस्टार्ट एक ऐसी छोटी आदत है जो लंबे समय में आपके स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed