सब्सक्राइब करें

Elon Musk Net Worth: आम आदमी जितनी सैलरी, फिर भी दुनिया के सबसे अमीर शख्स कैसे बने एलन मस्क?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 22 May 2026 05:56 PM IST
सार

Elon Musk Salary: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की सैलरी एक आम इंसान के बराबर है। बिना भारी-भरकम वेतन के वह दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की राह पर कैसे हैं? आइए उनकी अकूत संपत्ति और कमाई का असली सीक्रेट विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
elon musk salary spacex tesla net worth billionaire story hindi
एलन मस्क - फोटो : एआई जनरेटेड
यह सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की सैलरी कई आम कंपनियों के सीईओ से भी कम है। हाल ही में स्पेसएक्स की एक आईपीओ फाइलिंग से बड़ा खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक मस्क को सालाना केवल 54,080 डॉलर की सैलरी मिलती है। वहीं उनकी दूसरी बड़ी कंपनी टेस्ला से उन्हें कोई नियमित वेतन नहीं मिलता है। 


इसके बावजूद मस्क 500 अरब डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन चुके हैं। अब वह दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर (खरबपति) बनने की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। इस बेतहाशा दौलत का राज उनकी सैलरी में नहीं, बल्कि कंपनियों में उनके मालिकाना हक, स्टॉक ऑप्शंस और वैल्यूएशन के शानदार स्ट्रक्चर में छिपा है।
elon musk salary spacex tesla net worth billionaire story hindi
सैलरी नहीं, हिस्सेदारी से बने अरबपति - फोटो : AI
सैलरी नहीं, हिस्सेदारी से बने अरबपति
मस्क की दौलत का बड़ा हिस्सा उनकी कंपनियों में मालिकाना हक से आता है। वह नियमित वेतन से ज्यादा कंपनी के मूल्य बढ़ने पर मिलने वाले शेयर और स्टॉक विकल्पों पर भरोसा करते हैं। यही मॉडल उन्हें दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल करता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क की कुल संपत्ति अलग-अलग संस्थाओं के अनुमान में 676 अरब डॉलर से लेकर 807 अरब डॉलर तक बताई गई है। SpaceX का अनुमानित मूल्य ही 1.75 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा बताया जा रहा है। ऐसे में सिर्फ इस कंपनी में उनकी हिस्सेदारी ही उन्हें अविश्वसनीय स्तर की संपत्ति दिलाती है।
Trending Videos
elon musk salary spacex tesla net worth billionaire story hindi
SpaceX में छिपा है असली खेल - फोटो : एएनआई
SpaceX में छिपा है असली खेल
SpaceX में मस्क को प्रदर्शन के आधार पर करोड़ों शेयर मिलने का अधिकार है। कंपनी ने उनके लिए एक विशेष मुआवजा योजना तैयार की है। इसके तहत अगर कंपनी का बाजार मूल्य 7.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचता है, तो उन्हें 20 करोड़ सुपर-वोटिंग शेयर दिए जा सकते हैं।

इस योजना से जुड़ी एक और दिलचस्प शर्त भी है। मस्क के नेतृत्व में मंगल ग्रह पर कम से कम 10 लाख लोगों की स्थायी बस्ती बसाने का लक्ष्य रखा गया है। अगर यह और दूसरे तकनीकी लक्ष्य पूरे होते हैं, तो उन्हें करोड़ों अतिरिक्त शेयर मिल सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मस्क के पास पहले से ही कंपनी के लगभग 50 प्रतिशत शेयर हैं और वोटिंग नियंत्रण भी उनके हाथ में है। मौजूदा वैल्यूएशन के हिसाब से सिर्फ SpaceX में उनकी हिस्सेदारी का मूल्य 600 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
elon musk salary spacex tesla net worth billionaire story hindi
Tesla Model 3 Standard - फोटो : Tesla
Tesla से भी मिल सकता है ट्रिलियन डॉलर का फायदा
Tesla में भी मस्क का वेतन मॉडल अलग है। कंपनी ने उनके लिए 158 अरब डॉलर के संभावित मुआवजा पैकेज का आकलन किया है। हालांकि यह रकम तभी मिलेगी, जब कंपनी कई बड़े लक्ष्य हासिल करेगी। इन लक्ष्यों में इलेक्ट्रिक का ब्रांड Tesla का बाजार मूल्य 8.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना शामिल है। ऐसा होने पर मस्क को 40 करोड़ से ज्यादा अतिरिक्त शेयर मिल सकते हैं, जिनकी कीमत करीब 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है।

इसके अलावा कंपनी को हर साल 2 करोड़ वाहन बेचने, 10 मिलियन ‘फुल सेल्फ ड्राइविंग’ सब्सक्रिप्शन हासिल करने और लाखों रोबोटैक्सी सड़क पर उतारने जैसे महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी पूरे करने होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed