सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   jio vs bsnl 399 broadband plan comparison benefits hindi

Jio Vs BSNL: 399 रुपये में किसका ब्रॉडबैंड प्लान ज्यादा दमदार? यहां समझें पूरा फर्क

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 22 May 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Jio vs BSNL Broadband Plans: निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनी जियो और सरकारी कंपनी बीएसएनएल अपने सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान से लोगों का ध्यान खींच रही हैं। अगर आपका बजट करीब 399 रुपये है और आप नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं, तो पहले दोनों कंपनियों के प्लान को समझ लें।

jio vs bsnl 399 broadband plan comparison benefits hindi
Jio Vs BSNL - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

घर से काम करने, ऑनलाइन पढ़ाई और मनोरंजन के लिए तेज इंटरनेट अब जरूरत बन चुका है। ऐसे में 399 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। जियो के इस प्लान को बीएसएनएल से कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सबसे ज्यादा फायदे दे रहा है।


बीएसएनएल का 399 रुपये वाला स्पार्क प्लान
बीएसएनएल के इस ब्रॉडबैंड प्लान का नाम स्पार्क प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिन के लिए 3.3 TB यानी 3300 GB डेटा दिया जाता है। इंटरनेट की स्पीड 50 एमबीपीएस रहती है। इसके साथ सभी नेटवर्क पर मुफ्त कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। हालांकि कॉलिंग के लिए लैंडलाइन उपकरण अलग से खरीदना होगा। कंपनी यह उपकरण मुफ्त में नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे यूजर्स के लिए यह प्लान अच्छा माना जा सकता है जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत रहती है। बीएसएनएल ने यह भी साफ किया है कि 12 महीने पूरे होने के बाद इस प्लान की कीमत बढ़कर 442 रुपये हो जाएगी। हालांकि इसके बाद भी इंटरनेट स्पीड 50 एमबीपीएस ही बनी रहेगी। अगर यूजर तय डेटा सीमा खत्म कर देता है, तो इंटरनेट स्पीड घटाकर 4 एमबीपीएस कर दी जाएगी। कंपनी इसमें किसी भी OTT एप का फायदा नहीं दे रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


जियो के 399 रुपये वाले प्लान में क्या खास?
जियो भी 399 रुपये में अपना ब्रॉडबैंड प्लान दे रही है। यह प्लान 6 महीने और 12 महीने की वैधता विकल्प के साथ उपलब्ध है। इस प्लान में ग्राहकों को 30 एमबीपीएस स्पीड के साथ 3.3 TB (3,300 GB) डेटा दिया जाता है। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। हालांकि जियो के इस प्लान में भी मुफ्त ओटीटी या टीवी चैनलों का फायदा नहीं मिलता। यानी मनोरंजन लाभ यहां भी नहीं दिए जा रहे।

किसका प्लान ज्यादा दमदार?
जियो और बीएसएनएल दोनों के 399 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान्स सबसे बेसिक हैं। यूजर्स को दोनों में एक जैसे फायदे मिल रहे हैं। हलांकि, जब स्पीड की बात आती है, तो जियो इसमें बीएसएनएल से आगे है। जियो में आपको 28-30 Mbps की इंटरनेट स्पीड मिल जाती है, जबकि बीएसएनएल स्पीड के मामले में स्ट्रगल करती नजर आती है। जियो में आपको कॉन्सटेंट इंटरनेट स्पीड मिलती है, जबकि बीएसएनएल में स्पीड कम-ज्यादा होती रहती है। इसलिए कनेक्शन लेने से पहले अपनी इंटरनेट जरूरत जरूर समझ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed