{"_id":"63c4ea08895e8a426551ffb6","slug":"maruti-suzuki-hikes-price-across-all-models-by-around-1-1-percent-from-today-2023-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Price Hike: नए साल में मारुति सुजुकी ने बढ़ाए कारों के दाम, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Price Hike: नए साल में मारुति सुजुकी ने बढ़ाए कारों के दाम, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:46 AM IST
सार
मारुति सुजुकी की ओर से नए साल में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। 16 जनवरी को कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया गया है। कंपनी की ओर से कितनी कीमत बढ़ाई गई हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मारुति ग्रैंड विटारा
- फोटो : maruti suzuki
Link Copied
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से नए साल में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया गया है। कंपनी की ओर से किस कार की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की गई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
महंगी हुई मारुति
देश की सबसे पसंदीदा कारों को खरीदना महंगा हो गया है। मारुति की ओर से साल 2023 में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि 16 जनवरी 2023 से ही कारों की कीमत बढ़ा दी गई है।
कंपनी की ओर से सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। जनवरी 2023 में 1.1 फीसदी की बढ़ोतरी सभी मॉडल्स के सभी वैरिएंट्स में की गई है। जिसके बाद दिल्ली में अब कारें महंगी हो गई हैं।
कंपनी की ओर से दो दिसंबर 2022 को ही यह जानकारी दी गई थी कि नए साल में कंपनी की ओर से कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी की ओर से बताया गया था कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वाहन बनाने में आने वाली लागत लगातार बढ़ रही है।
कंपनी के लिए साल 2022 बिक्री के मामले में काफी बेहतर रहा। अप्रैल 2022 से शुरु हुए वित्त वर्ष में कंपनी ने दिसंबर 2022 तक कुल 1179292 वाहनों की बिक्री की है। जबकि कंपनी ने इस अवधि में कुल 1193114 वाहनों को बनाया है। दिसंबर 2022 की बात करें तो कंपनी ने एक महीने में कुल 112010 वाहनों की बिक्री की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।