{"_id":"63c3e04124abac2f0c50559c","slug":"toyota-shows-cracked-down-model-of-innova-highcross-at-auto-expo-2023-know-features-2023-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में टोयोटा ने काट कर दिखाई इनोवा हाईक्रॉस, देखने आ रही भीड़","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में टोयोटा ने काट कर दिखाई इनोवा हाईक्रॉस, देखने आ रही भीड़
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 15 Jan 2023 04:51 PM IST
सार
ऑटो एक्सपो 2023 में टोयोटा की ओर से इनोवा हाईक्रॉस को शोकेस किया गया है। इसी के साथ कंपनी की ओर से इनोवा को काट कर भी शोकेस किया गया है। कंपनी ने ऐसा क्यों किया है। आइए जानते हैं।
ऑटो एक्सपो 2023 में जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से कई कारों को शोकेस किया गया है। इन कारों के साथ ही कंपनी ने हाल में लॉन्च की इनोवा हाईक्रॉस को भी शोकेस किया है। इस एमपीवी का एक मॉडल कंपनी ने आधा काटकर भी दिखाया है। आधा कटा हुआ मॉडल कंपनी क्यों दिखा रही है और इस एमपीवी में क्या फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। हम इसकी जानकारी इस खबर में आपको दे रहे हैं।
Trending Videos
काट कर दिखाई इनोवा हाईक्रॉस
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
एक्सपो में टोयोटा ने अपने पवैलियन में इनोवा हाईक्रॉस को काटकर भी दिखाया है। यहां पर एक मॉडल को आधा काटकर शोकेस किया गया है। इसका कारण यह है कि कंपनी एक्सपो में आने वालों को यह दिखाना चाहती है कि एमपीवी में बैटरी, सेंसर, एयरबैग जैसी जरूरी चीजों को कहां पोजिशन किया गया है।
कंपनी की ओर से जिस मॉडल को यहा दिखाया जा रहा है। उसे आधा काटकर लगाया गया है। यह सात सीटर हाइब्रिड वैरिएंट है। इस वैरिएंट में कंपनी की ओर से सेफ्टी फीचर के तौर पर ADAS को भी दिया गया है जिसे कंपनी टीएसएस कहती है। इसके अलावा एमपीवी में आगे की दो सीटों के नीचे बैटरी को पोजिशन किया गया है, इसकी जानकारी भी यहीं पर मिल रही है। हाईक्रॉस में दो लीटर का इंजन दिया गया है, जिसे इस मॉडल में भी दिखाया गया है। इसके अलावा एमपीवी का फ्लैट फ्लोर और कर्टेन शील्ड एयरबैग्स की जानकारी भी इसी मॉडल में मिल जाती है।
इनोवा हाईक्रॉस को टोयोटा के न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर (टीएनजीए) प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया गया है। टीएनजीए प्लेटफॉर्म एक मोनोकॉक चेसिस है जिसने इनोवा हाइक्रॉस की ड्राइविंग डायनैमिक्स और राइड क्वालिटी में सुधार किया है। पारिवारिक जरूरतों के लिए डिजाइन की गई, फीचर्स से भरपूर नई इनोवा हाइक्रॉस ग्लैमर, मजबूती, आराम, सुरक्षा और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी प्रदान करने वाले हर मौके के लिए एक वाहन है।
Toyota Innova Hycross Auto Expo 2023
- फोटो : Toyota
नई इनोवा हाईक्रॉस वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स के साथ आती है। दूसरी पंक्ति के लिए, जेबीएल प्रीमियम 9 स्पीकर सिस्टम (सबवूफर सहित) के साथ 25.65 सेमी (10.1 इंच) कनेक्टेड डिस्प्ले ऑडियो, दूसरी पंक्ति की सेगमेंट-फर्स्ट पावर्ड ओटोमन सीट्स और मल्टी-जोन ए/सी शानदार एक्सपीरियंस देते हैं। इसका यूनिक फ्लैट फ्लोर डिजाइन, 285 सेमी (सेगमेंट में सबसे लंबा) का व्हीलबेस और प्लेटफॉर्म की चौड़ाई में बढ़ोतरी परिवार और दोस्तों को एक साथ यात्रा करने के लिए ज्यादा जगह सुनिश्चित करती है। भारतीय ग्राहक समझौता न करने में विश्वास रखते हैं, इसलिए, पावर बैक डोर और टिल्ट-डाउन सीट्स अधिकतम जगह का इस्तेमाल और बढ़ा हुआ लगेज स्पेस सुनिश्चित करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।