{"_id":"636a575e5461d44c0c644813","slug":"these-nine-affordable-cars-get-excellent-ground-clearance-help-in-driving-on-all-types-of-roads","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 08 Nov 2022 07:13 PM IST
सार
बाजार में कम बजट की कारों में भी अच्छी ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है। ऐसी ही कारों की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
खराब सड़कों पर कार चलाते समय सबसे ज्यादा डर इस बात का होता है कि कहीं कार नीचे से लग ना जाए। ऐसा कार की कम ग्राउंड क्लियरेंस के कारण होता है। अब ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस वाली एसयूवी की जगह कम कीमत में भी ऐसी कारें खरीदी जा सकती हैं, जिनमें ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। इस खबर में हम ऐसी ही नौ कारों की जानकारी दे रहे हैं, जो ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती हैं लेकिन जेब पर ज्यादा भार नहीं डालती।
Trending Videos
मारुति एस प्रेसो
2 of 10
मारुति एस प्रेसो
- फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आने वाली मारुति की यह कार सबसे काफी कम दाम में मिल सकती है। इसे माइक्रो एसयूवी के तौर पर भी पहचाना जाता है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 180 एमएम है। जो इससे महंगी कुछ कारों से ज्यादा है। ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस के कारण यह कार काफी आसानी से खराब सड़कों से निकल जाती है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 4.25 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली इग्निस भी 180 एमएम की बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती है। इसकी कीमत 5.35 लाख रुपये है। आकर्षक लुक और बेहतरीन फीचर्स के साथ आने वाली यह कार भी लोगों को काफी पसंद आती है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे कार को 82 बीएचपी और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
टाटा की हैचबैक टियागो एनआरजी का ग्राउंड क्लियरेंस 181 एमएम है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.50 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। हैचबैक में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार में 1199 सीसी का तीन सिलेंडर इंजन दिया जाता है। जिससे कार को 86 पीएस और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
बेहद कम दाम में मिलने वाली रेनो की ट्राइबर सात सीटर एमपीवी है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 182 एमएम है। इसकी कीमत भी 5.91 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलता है और सेफ्टी के लिहाज से भी ये एक बेहतरीन एमपीवी है। ग्लोबल एनसीएपी की ओर से इसे क्रैश टेस्ट में फोर स्टार मिले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।